मनोरंजन

दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता कोट्टायम प्रदीप का निधन, 61 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

उज्वला धारपवार

मुंबई: साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर समाने आ रही है। मलयालम अभिनेता कोट्टायम प्रदीप (Malayalam actor Kottayam Pradeep) का 17 फरवरी को निधन हुआ है। अभिनेता ने गुरुवार तड़के अंतिम सांस ली। वह 61 साल के थे। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने के कारण सुबह 4:15 बजे उनकी मौत हुई। manorama.com ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिनेता प्रदीप केआर, जिन्हें कोट्टायम प्रदीप के नाम से ज्यादा जाना जाता है, उनका निधन सुबह दिल का दौरा पड़ने से  हुआ। 

अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी एक पोस्ट के जरिए उनके मृत्यु की पुष्टि की है और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेता ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'रेस्ट इन पीस, कोट्टायम प्रदीप!' 

आपको बता दें, कोट्टायम प्रदीप ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2001 से की। उस समय वह 40 साल के थे। उन्होंने 70 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। ज्यादातर फिल्मों में  कोट्टायम प्रदीप दमदार कॉमेडी की है। प्रदीप को पहली बार 'ई नाडु एनाले वेरे' में देखा गया था। करियर के शुरूआती दौर में अभिनेता एक जूनियर कलाकार के तौर पर काम करते थे। वह आदु ओरु भीगारा जीव आनू, ओरु वडक्कन सेल्फी, लाइफ ऑफ जोसुट्टी, कुंजिरमायणम, अमर अकबर एंटनी जैसी फिल्मों में छोटे लेकिन अहम किरदार में नजर आ चुके हैं। प्रदीप केआर के निधन के बाद उनके पिछले परिवार में उनकी पत्नी माया और उनके दो बच्चे हैं।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए