इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें
प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी? इमरान खान पर इमिग्रेशन का एक्शन
इमरान खान का OCI कार्ड हो सकता है रद्द, भारत आने पर भी लग सकता है बैन
Imran Khan Citizenship Notice: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई है। एक्टर इमरान खान को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होना भारी पड़ गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर मिल रही है कि इमरान खान पर इमिग्रेशन और फॉरेनर्स एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि इमरान खान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है।
एक्टर इमरान खान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी हम भारत के लोग के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।
मुंबई पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों का कहना है कि इमरान खान अमेरिका के नागरिक हैं और भारत में रहने और काम करने के लिए ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय नागरिक न होते हुए भी एक राजनीतिक/विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर इमिग्रेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत यह लीव इंडिया नोटिस जारी किया गया है।
आमिर खान के भांजे इमरान खान को मुंबई पुलिस और इमिग्रेशन के द्वारा दिए गए नोटिस के आधार पर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ना होगा। अगर इमरान खान 28 अक्टूबर तक भारत नहीं छोड़ते है, तो उन्हें जबरन डिपोर्टेशन करना होगा। इसके अलावा उनका ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड भी रद्द किया जा सकता है।
अगर इमरान खान इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के इस नोटिस का पालन नहीं करते है या जबरन डिपोर्ट किए जाते है, तो उनका नाम ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। जिसके बाद भविष्य में उनके भारत आने पर हमेशा के लिए बैन लग सकता है।
इस नोटिस के बाद इमरान खान के अगले कदम पर सभी की नजर रहेगी। ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या वो इस आदेश का पालन करते है या इसे नजरअंदाज करके कानून का सहारा लेते है। भारत छोड़ने की आखिरी तारीख से पहले इमरान खान और उनकी लीगल टीम के पास इस नोटिस को हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने का भी ऑप्शन हैं।