ACP Pradyuman बनने से पहले बैंक में 20 साल तक कैशियर थे शिवाजी साटम 
मनोरंजन

एक्टिंग से पहले 20 साल तक की बैंक में नौकरी, ACP Pradyuman कैसे बने शिवाजी साटम

ACP Pradyuman Death: शिवाजी साटम एक्टर बनने के पहले बैंक में कैशियर का काम करते थे, सीआईडी सीरियल में एसीपी प्रद्युमन की मौत होने वाली है। इस वजह से वह अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं।

अनिल सिंह

ACP Pradyuman Death: शिवाजी साटम सिर्फ टीवी कलाकार ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड में भी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन इस समय शिवाजी साटम सीआईडी में अपने किरदार एसीपी प्रद्युमन की होने वाली मौत को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबर यह है कि आने वाले एपिसोड में एसीपी प्रद्युमन की मौत दिखाई जाएगी। इसी वजह से फैंस खबर सुनने के बाद अपनी नाराजगी जता रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनके किरदार को खत्म करने का मतलब है, सीआईडी ही खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं शिवाजी साटम के परिवार के बारे में और ये भी जानें कि एक्टिंग शुरू करने से पहले वह क्या काम किया करते थे।

शिवाजी साटम ने सिर्फ टीवी सीरियल ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी काम किया है। नाना पाटेकर की फिल्म 'गुलाम ए मुस्तफा' और 'सूर्यवंशम' में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। संजय दत्त की फिल्म 'वास्तव' में भी वह संजय दत्त के पिता के किरदार में नजर आए थे। सीआईडी में उनके अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं की एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले शिवाजी साटम बैंक कैशियर के तौर पर करीब 20 साल की नौकरी कर चुके हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी (अरुणा साटम जिनकी कैंसर की वजह से मौत हो गई) और दो बच्चे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवाजी साटम का व्यक्तिगत जीवन मुश्किलों से भरा रहा लेकिन फिर भी उन्होंने अपने संघर्ष से कभी हार नहीं मानी। सन 2000 में उनकी पत्नी का कैंसर की वजह से निधन हो गया था, उसके बाद उन्होंने अपने बच्चों के परवरिश अकेले ही की और इसके बावजूद वह टीवी सीरियल के जरिए अपने दर्शकों का दिल भी जीतते रहे। एक्टिंग की शुरुआत करने से पहले उन्होंने 20 साल तक बैंक में कैशियर के तौर पर नौकरी की थी और जब एक्टिंग में कदम रखा तो उन्होंने दर्शकों को अपनी एक्टिंग का मुरीद बना लिया।

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात