ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन 
मनोरंजन

पहली बार ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाह पर बोले अभिषेक बच्चन, परिवार प्रभावित...

अभिषेक बच्चन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म कलीधर लापता को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने ऐश्वर्या राय संग तलाक को लेकर चल रही अफवाहों पर भी पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

अनिल सिंह

अभिषेक बच्चन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म कलीधर लापता के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म 4 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 पर रिलीज होने जा रही है। इसी बीच मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने बताया कि ऐश्वर्या राय को उन्होंने प्रपोज की कब किया था और ऐश्वर्या राय संग तलाक को लेकर चल रही अफवाहों पर भी उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं अभिषेक बच्चन ने इस पर क्या कुछ कहा है।

ई-टाइम्स के साथ बातचीत करते हुए अभिषेक बच्चन ने बताया कि फिल्म गुरु का प्रीमियर न्यूयॉर्क में हो रहा था और उसी के प्रीमियर के बाद उन्होंने ऐश्वर्या राय को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या राय संग उनके तलाक को लेकर चल रही अफवाह के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, शुरू में कोई मेरे बारे में झूठ फैलता था तो मुझे फर्क नहीं पड़ता था, लेकिन आज मेरा एक परिवार है और ऐसी बातें परेशान करने वाली होती हैं।

अभिषेक बच्चन ने आगे बताया कि अगर मैं इस पर कुछ स्पष्ट भी करना चाहता तो लोग इसे पलट देते, क्योंकि नेगेटिव खबरें ही आजकल सबसे ज्यादा बिकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जो व्यक्ति झूठ फैला रहा है, गलत सूचना पर विश्वास कर रहा है, उसको आपकी स्पष्टता से कोई मतलब नहीं होता।

अभिषेक बच्चन ने यह भी कहा कि आप मेरी जिंदगी नहीं जीते, आप उन लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं है जिनके प्रति मैं हूं, जो लोग ऐसी नेगेटिव न्यूज फैलाते हैं, उन्हें अपने अंदर झांकना चाहिए क्योंकि कल को उन्हें इससे निपटना होगा। मैं इससे प्रभावित न होने की कोशिश करता हूं, मैं जानता हूं कि इन सब में परिवार भी शामिल है। आपको बता दें कि बीते दिनों अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मतभेद और यहां तक की तलाक को लेकर खबर चल रही थी, हालांकि वह सारी खबरें बाद में अफवाह साबित हुई।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO