70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अभिषेक बच्चन का बड़ा ऐलान 
मनोरंजन

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अभिषेक बच्चन का बड़ा ऐलान, बोले- मेरी परफॉर्मेंस होगी यादगार

Abhishek Bachchan in 70th Filmfare Awards: 11 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद में आयोजित 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी यादगार परफॉर्मेंस के लिए मंच पर नजर आएंगे।

सोनाली झा

Abhishek Bachchan makes major Announcement: गुजरात के अहमदाबाद में 11 अक्टूबर 2025 को 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन किया जाएगा। कांकरिया झील स्थित ईकेए एरिना इस साल अवॉर्ड्स की रौनक का केंद्र बनेगा, जहां बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार मंच पर अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

इस साल की सबसे चर्चा में रहने वाली परफॉर्मेंस देने वाले कलाकारों में अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल है। अभिनेता ने आईएएनएस से बातचीत में इस अवसर पर अपने उत्साह और भावनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि फिल्मफेयर ने हमेशा मेरे दिल में खास जगह बनाई है। बचपन से मैंने इस अवॉर्ड शो को देखा और इसे जीतने का सपना देखा। 70वें संस्करण में मंच पर परफॉर्म करना मेरे लिए बेहद खास है। मेरी परफॉर्मेंस मेरे दिल के बहुत करीब है कि ज्यादा खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि यह यादगार होगी।

अभिषेक बच्चन का परफॉर्मेंस

सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बच्चन इस बार एक एनर्जेटिक और थीमैटिक डांस एक्ट पेश करेंगे। पिछले कई दिनों से वह लगातार रिहर्सल कर रहे हैं ताकि उनका परफॉर्मेंस अवॉर्ड नाइट की सबसे बड़ी हाइलाइट बन सके। इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को और भी खास बनाने के लिए तीन बड़े नाम शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल ने होस्ट के रूप में जिम्मेदारी संभाली है।

शाहरुख खान ने कही ये बात

शाहरुख खान ने कहा कि जब पहली बार मैंने ‘ब्लैक लेडी’ अपने हाथों में ली थी, तभी से फिल्मफेयर मेरे दिल का हिस्सा बन गया। 70वें साल में को-होस्ट के रूप में लौटना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह रात सिनेमा, हंसी और यादों से भरपूर होगी। करण जौहर ने इस अवसर पर कहा कि फिल्मफेयर सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं है, बल्कि यह भारतीय सिनेमा की जीवंत विरासत है, जिसने पीढ़ियों तक कलाकारों को प्रेरित किया है।

सेलेब्स का लगेगा ताता

जानकारी के अनुसार, इस साल अवॉर्ड्स नाइट में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, कृति सेनन, वरुण धवन और जान्हवी कपूर जैसी बड़ी नामी हस्तियां भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर जलवा बिखेरेंगी। अहमदाबाद में पहली बार हो रहे फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। सभी की निगाहें अब विशेष रूप से अभिषेक बच्चन की यादगार परफॉर्मेंस पर टिकी हैं, जिसे देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह अवॉर्ड शो न सिर्फ पुरस्कार देने का मौका होगा, बल्कि भारतीय सिनेमा की संपन्न परंपरा और यादों का जश्न भी पेश करेगा।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए