अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

स्टारडम नहीं बना दीवार, अभिषेक बच्चन ने खोला रिश्ते का राज, क्यों नहीं हुई ऐश्वर्या राय से इनसिक्योरिटी

Abhishek Bachchan ने ऐश्वर्या राय संग अपनी शादी को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मजबूत आत्मविश्वास और बराबरी की सोच ने उनके रिश्ते को मजबूत बनाया। एक्टर ने तलाक की अफवाहों को भी खारिज किया।

सोनाली झा

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Love Story: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही है। हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उनकी 18 साल लंबी शादी की सफलता का राज क्या है। अभिषेक बच्चन ने बातचीत में कहा कि उनकी शादी हमेशा एक पार्टनरशिप की तरह रही है। उन्होंने ‘ईगो’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए स्पष्ट किया कि उनका मतलब नेगेटिव ईगो से नहीं, बल्कि मजबूत आत्मविश्वास से है।

अभिषेक बच्चन के अनुसार, दोनों ने कभी एक-दूसरे को पीछे रखने या खुद को ऊपर दिखाने की कोशिश नहीं की। अभिषेक बच्चन ने कहा कि वह ऐसे रिश्ते में विश्वास नहीं रखते, जहां किसी एक को अपनी पहचान या करियर छोड़ना पड़े। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह कभी नहीं चाहेंगे कि उनकी पत्नी सिर्फ इसलिए काम करना बंद कर दे ताकि उन्हें ‘मर्दाना’ महसूस हो। यही सोच उनके रिश्ते को मजबूत बनाती है।

स्टारडम को लेकर नहीं हुई असुरक्षा

इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन के स्टारडम से कभी असुरक्षा महसूस हुई, तो उन्होंने इसका खंडन किया। उन्होंने अपनी परवरिश का जिक्र करते हुए बताया कि उनके माता-पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के रिश्ते में भी ऐसा ही संतुलन रहा है, इसलिए यह उनके लिए स्वाभाविक था। अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह ऐश्वर्या को अपने करियर की शुरुआत से ही जानते थे।

दोस्ती से शुरू हुआ था रिश्ता

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में साथ काम किया था, जब वे सिर्फ अच्छे दोस्त थे। समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन अभिषेक बच्चन ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। अभिषेक बच्चन ने साफ कहा कि उनका रिश्ता मजबूत है और इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी आज भी एक मिसाल मानी जाती है, जहां दोनों ने बराबरी, सम्मान और समझदारी के साथ अपने रिश्ते को निभाया है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज; कोलकाता होटल अग्निकांड में SIT करेंगी जांच

RSS के सदस्य थे नाथूराम गोडसे, वीर सावरकर के प्रपोत्र का कोर्ट में बड़ा कबूलनामा, राहुल गांधी केस में नया मोड़

चेन्नई में दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक, अमित शाह करेंगे 31वीं क्षेत्रीय परिषद की अध्यक्षता

एतावज्जन्मसाफल्यं देहि... PM मोदी ने एक्स पर संस्कृत श्लोक से दिया प्रेरणादायक संदेश

मोदी सरकार का अंत तय... सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर केस पर कही ये बात