अद्वैत नेमलेकर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'AI से बनाए जा रहे म्यूजिक, मगर वो बात नहीं...', Aashram सीरिज के संगीतकार अद्वैत नेमलेकर कही ये बात

स्पेशल ऑप्स और आश्रम के म्यूजिक डायरेक्टर अद्वैत नेमलेकर ने हाल ही में AI से बन रहे म्यूजिक पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जो असली साउंड की बात है, वो एआई की मदद से आजकल तैयार की संगीत में नहीं है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड और गुजराती सिनेमा में अपनी खास पहचान बना चुके म्यूजिक डायरेक्टर अद्वैत नेमलेकर आज संगीत जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। 'स्पेशल ऑप्स', 'आश्रम', 'ऑल अबाउट सेक्शन 377' जैसी वेब सीरीज के लिए शानदार बैकग्राउंड स्कोर दे चुके हैं। इसी बीच हाल ही में अद्वैत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए बन रहे संगीत पर अपनी बेबाक बात रखी है।

दरअसल, उनका मानना है कि तकनीक भले ही तरक्की कर रही हो, लेकिन संगीत में जो असली साउंड से आनंद आता है, वो AI से तैयार धुनों में नहीं मिलती। उन्होंने कहा, “AI को एक टूल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन उससे वो इमोशन्स फीलिंग नहीं आती है जो इंसानी हाथों और सच्चे वाद्य यंत्रों से निकलती है। संगीत ऐसा होना चाहिए जो दिल को छुए और हर उम्र के लोगों को अच्छा लगे।”

'स्पेशल ऑप्स 2' के बारे में अद्वैत नेमलेकर ने कही ये बात

इसके साथ ही अद्वैत ने बताया कि 'स्पेशल ऑप्स 2' पर काम करते समय उन्हें कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि जब कोई सीरीज का पहला सीजन बनाते हैं, तो साउंड की भाषा तय करना सबसे बड़ी चुनौती होती है, जैसे कि सिग्नेचर ट्यून, इंस्ट्रूमेंटेशन और ऑपरेशन वाइज थीम। दूसरे सीजन में इन सबको आगे ले जाना, लेकिन नए ट्विस्ट और नए किरदारों के साथ उसे बरकारर रखना काफी मुश्किल होता है।

अद्वैत ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की तारीफ करते हुए कहा कि यहां युवा और नई सोच वाली टीमों को काम करने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि 'स्पेशल ऑप्स' के निर्देशक नीरज पांडे जैसे फिल्ममेकर उन्हें पूरी क्रिएटिविटी करने की आजादी देते हैं, जिससे वह हर प्रोजेक्ट में कुछ नया और बेहतर देने की कोशिश करते हैं।

संगीतकार का करियर 

इन सबके बीच अगर अद्वैत की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर में शंकर महादेवन, सुखविंदर सिंह, उषा उत्थुप, जावेद अली और हर्षदीप कौर जैसे दिग्गज गायकों के साथ काम किया है। उन्हें बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के लिए प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी मिल चुका है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए