आरती सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

आरती सिंह ने पति दीपक संग किया 'बिजुरिया' गाने पर मजेदार डांस, फैंस VIDEO देखकर बोले- वाह-वाह

Aarti Singh Dance Video: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह ‘बिजुरिया’ गाने पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Aarti Singh Dance Video: टीवी और रियलिटी शो की मशहूर अभिनेत्री आरती सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति दीपक चौहान के साथ वेकेशन का खूब आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरती बॉलीवुड के ट्रेंडिंग गाने ‘बिजुरिया’ पर डांस करती नजर आ रही हैं।

आरती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा "हॉलीवुड में बॉलीवुड ‘बिजुरिया’"। वीडियो में वह मूविंग सेल्फी स्टैंड पर कैमरे के सामने इस गाने पर शानदार अंदाज में थिरकती दिख रही हैं। उनके इस अंदाज को देखकर फैंस ने जमकर तारीफ की है और कमेंट सेक्शन में उनके लिए प्यार भरे संदेश भेजे जा रहे हैं।

‘बिजुरिया’ गाना सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

‘बिजुरिया’ गाना खास फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का है। यह गाना सोनू निगम और असेस कौर ने अपनी बेहतरीन आवाज में गाया है। म्यूजिक तनिष्क बागची और रवि पवार ने मिलकर तैयार किया है। गाने के बोल भी सोनू निगम और तनिष्क बागची ने ही लिखे हैं। गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है, खासकर सेलेब्रिटीज और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर की रील्स की वजह से। जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, विशाल सहानियां, मनीष पॉल, अंगद नेगी जैसे सितारों ने भी इस गाने पर वीडियो बनाकर फैंस के साथ मजेदार पल शेयर किए हैं।

दिलचस्प बात यह है कि ‘बिजुरिया’ गाना पहली बार 1999 में सोनू निगम के एल्बम ‘मौसम’ में रिलीज हुआ था। तब से यह गाना हिट ट्रैक बन चुका है। अब नए वर्जन में इसे फिल्म के ट्रेलर से पहले लॉन्च किया गया है, जिससे इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है।

इस दिन एक्ट्रेस दीपक चौहान संग रचाई थी शादी

आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी 25 अप्रैल 2024 को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पहली सालगिरह उत्तराखंड के पवित्र त्रियुगीनारायण मंदिर में दोबारा शादी कर सेलिब्रेट की थी। दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होती रहती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?