आमिर खान की सितारे जमीन पर हुई हिट 
मनोरंजन

आमिर खान की सितारे जमीन पर हुई हिट, 5 दिन में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

आमिर खान की वापसी फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने रिलीज के पहले 5 दिनों में 75.15 करोड़ रुपये की कमाई कर जबरदस्त धमाल मचाया है। पहले दिन 10.7 करोड़ से शुरुआत कर, वीकेंड पर फिल्म ने शानदार ग्रोथ दिखाई।

सोनाली झा

मुंबई: आमिर खान की वापसी फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट की पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से तीन साल का ब्रेक लिया था। लेकिन अब ‘सितारे जमीन पर’ के साथ उन्होंने शानदार कमबैक किया है। फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है और इसका 5 दिनों का कलेक्शन फिल्म को हिट की कैटेगरी में रखता है।

इस इमोशनल ड्रामा फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ की कमाई कर सभी को चौंका दिया। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 20.2 करोड़ और रविवार को 27.25 करोड़ का कारोबार किया। चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 8.5 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें दिन भी फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म ने कुल 5 दिनों में 75.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

100 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री लेगी फिल्म

फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से पोसिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। आमिर खान के साथ-साथ फिल्म में 10 नए चेहरों की भी तारीफ हो रही है। लोगों को फिल्म का कंटेंट पसंद आ रहा है और वीकडेज में भी अच्छी संख्या में दर्शक थिएटर्स तक पहुंच रहे हैं। हालांकि वीकडेज में कमाई थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन फिल्म का ग्राफ अब भी स्थिर है और माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड तक 'सितारे जमीन पर' 100 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री कर लेगी।

सितारे जमीन पर की रफ्तार

इतना ही नहीं, इसने अब तक की कमाई से फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के 74.72 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है और 2025 की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिलहाल फिल्म की रफ्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘सितारे जमीन पर’ आमिर खान के करियर की एक और बड़ी हिट साबित हो सकती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी