आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

गौरी स्प्रैट संग शादी से पहले दुल्हन की तरह सजा आमिर खान का घर, सामने आई वेडिंग तैयारियों की पहली झलक

Aamir Khan Wedding Preparation: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की 5 जुलाई को होने वाली शादी से पहले अभिनेता का घर लाइटों से सज गया है। सोशल मीडिया पर शादी की तैयारियों का वीडियो वायरल हो रहा है।

सोनाली झा

Aamir Khan House Decoration: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। दो शादियों के बाद अब अभिनेता 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। इस खास मौके से पहले उनके घर में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आमिर का घर रंग-बिरंगी लाइटों से सजा नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फुटेज में आमिर खान के घर की बालकनी को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है। घर के बाहर शादी की तैयारियों की हलचल साफ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि शादी पूरी तरह निजी समारोह होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इसी वजह से सुरक्षा और गोपनीयता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

गेस्ट लिस्ट और मेन्यू भी हुआ फाइनल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में करीब 100 से 150 मेहमान शामिल हो सकते हैं। आमिर और गौरी ने खुद गेस्ट लिस्ट तैयार की है और लंच मेन्यू भी अपनी पसंद के अनुसार तय किया है। समारोह में दोनों परिवारों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से कुछ चुनिंदा लोग ही नजर आएंगे। खबर है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी और आशुतोष गोवारिकर भी इस खास मौके का हिस्सा बन सकते हैं।

परिवार के साथ शुरू होगी नई पारी

शादी की तैयारियों के बीच आमिर खान की बहन भी उनके घर पहुंच चुकी हैं। अभिनेता की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उन्हें बेटा जुनैद खान और बेटी आयरा खान हैं। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की, जिनसे उनका बेटा आजाद राव खान है। अब आमिर गौरी स्प्रैट के साथ जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर होगी।

क्या करती हैं गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट पेशे से फैशन, फोटोग्राफी और बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ भी काम कर रही हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया है। फैंस भी इस नई जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं और शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान