आमिर खान और अमिताभ बच्चन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जब आमिर खान को आया अमिताभ बच्चन का फोन, होटल रिसेप्शन पर हो गए थे हक्का-बक्का

आमिर खान भी अमिताभ बच्चन के फैन मोमेंट से नहीं बच पाए। एक इंटरव्यू में आमिर ने खुलासा किया था कि जब वह ‘जो जीता वही सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे थे, तब होटल रिसेप्शन पर उन्हें बताया गया कि अमिताभ बच्चन का कॉल आया है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे अमिताभ बच्चन और आमिर खान जब एक-दूसरे के सामने आते हैं, तो नजारा खास होता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि खुद मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी बिग बी के सामने एक फैन की तरह बर्ताव कर चुके हैं। आमिर ने एक बार खुद यह किस्सा बताया था कि कैसे अमिताभ बच्चन की आवाज सुनकर वह एकदम चौंक गए थे और उनकी बोलती बंद हो गई थी।

ये किस्सा उस समय का है जब आमिर खान फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे थे। उस दौर में मोबाइल फोन का चलन नहीं था और होटल के रिसेप्शन से ही कॉल्स आते-जाते थे। आमिर ने बताया कि शूटिंग से लौटने के बाद रिसेप्शन ने उन्हें सूचना दी कि अमिताभ बच्चन का कॉल आया था। आमिर को पहले तो लगा कि कोई मजाक कर रहा है। उन्होंने बात को हल्के में लिया।

आमिर खान हो गए थे हक्का-बक्का

लेकिन तभी दोबारा फोन आया और रिसेप्शन से बताया गया कि अमिताभ बच्चन खुद लाइन पर हैं। आमिर ने जैसे ही फोन उठाया, उधर से बिग बी की आवाज आई कि हैलो आमिर। उस पल आमिर खान बैठै हुए थे लेकिन जैसे ही उन्होंने बिग बी की आवाज सुनी, वो तुरंत खड़े हो गए। आमिर ने कहा कि मेरे मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे। उन्होंने कुछ बातें कहीं, और मैं बस ‘यस सर’ ही कहता रहा।

आमिर खान ने बताया किस्सा

आमिर ने यह किस्सा खुद 'कौन बनेगा करोड़पति' शो पर बताया था, जब वह अपने बेटे के साथ गेस्ट बनकर पहुंचे थे। आमिर खान ने कई बार सार्वजनिक मंचों पर यह स्वीकार किया है कि वह अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। वह उन्हें एक्टिंग का आदर्श मानते हैं और उनके साथ काम करने को सौभाग्य मानते हैं। दोनों कलाकारों ने एक साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में भी स्क्रीन शेयर की थी।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी