आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का कलेक्शन  
मनोरंजन

आमिर खान का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई सितारे जमीन पर

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने रिलीज के नौवें दिन 108.30 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। इस फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख नजर आई हैं।

सोनाली झा

मुंबई: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने अपनी दमदार कहानी और इमोशनल टच से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हो चुके हैं और अब यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। यह उपलब्धि आमिर खान के लिए खास इसलिए भी है क्योंकि पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। मगर अब ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए उन्होंने एक शानदार वापसी की है।

20 जून 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया था। शुरुआती दो दिनों में फिल्म की गति सामान्य रही, लेकिन रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए साबित कर दिया कि दर्शकों को इसकी कहानी और इमोशनल अपील बेहद पसंद आ रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 88.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

दूसरे सप्ताह की शुरुआत में भी फिल्म की पकड़ बनी रही। शुक्रवार को ‘सितारे जमीन पर’ ने 6.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि शनिवार को यानी रिलीज के नौवें दिन 12.75 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 108.30 करोड़ रुपये हो गया है। यह आंकड़ा फिल्म को सुपरहिट का दर्जा दिलाने की ओर मजबूती से बढ़ रहा है। फिल्म का बजट करीब 80-100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसे फिल्म ने आसानी से पार कर लिया है।

रविवार को छुट्टी का लाभ मिलने से फिल्म की कमाई में और इजाफा देखने को मिलेगा, जिससे फिल्म की स्थिति और मजबूत होगी। फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है और इसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख अहम भूमिका में नजर आई हैं। एक बार फिर आमिर ने अपने अभिनय और संवेदनशील विषय के चुनाव से यह साबित कर दिया कि वे सिनेमा को केवल मनोरंजन के रूप में नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश देने वाले माध्यम के रूप में भी देखते हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग