अहाना कुमरा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

40 की उम्र में भी आग लगा रहीं अहाना कुमरा, बर्फीली वादियों में बिकिनी लुक से इंटरनेट पर मचाया तहलका

Aahana Kumra Viral Pics: 40 साल की उम्र में भी अहाना कुमरा का जलवा बरकरार है। जॉर्जिया ट्रिप से शेयर की गई बिकिनी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

स्नेहा मौर्या

Aahana Kumra Georgia Trip Photos: बी-टाउन की हसीनाओं को लेकर चर्चाओं का बाजार हमेशा गर्म रहता है, लेकिन इन दिनों जिस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खासा तहलका मचा रखा है, वह कोई और नहीं बल्कि अहाना कुमरा हैं। 40 की उम्र में भी अहाना का ग्लैमरस अंदाज देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। उनकी लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनकी फिटनेस और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हाल ही में अहाना कुमरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पिंक और ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि ये तस्वीरें बर्फीली वादियों के बीच ली गई हैं, जहां अहाना का बोल्ड और स्टनिंग लुक ठंड के मौसम में भी तापमान बढ़ाता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी इन फोटोज को हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं।

अहाना कुमार ने जॉर्जिया ट्रिप से शेयर की तस्वीरें

बताया जा रहा है कि अहाना कुमरा इन दिनों जॉर्जिया ट्रिप पर हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों और स्विमिंग पूल के बीच उनका कॉन्फिडेंट अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। तस्वीरों में अहाना बेहद गॉर्जियस और रिलैक्स्ड नजर आ रही हैं। उनका स्टाइल और बॉडी लैंग्वेज यह साबित करता है कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है।

इन तस्वीरों के साथ अहाना ने एक इमोशनल और पॉजिटिव कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “बर्फ गिर रही है, भाप निकल रही है, पूरे दिन पूल में। उन दोस्तों, प्यार और जीत के लिए आभारी हूं, जिन्होंने 2025 को यादगार बनाया। पुराने साल को अलविदा और नए साल का स्वागत।” उनके इस कैप्शन ने भी फैंस का दिल जीत लिया है।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अहाना कुमरा हाल ही में रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आई थीं। इसके अलावा वह लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, खुदा हाफिज, द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और इंडिया लॉकडाउन जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं।

अहाना कुमरा न सिर्फ अपनी अदाकारी बल्कि अपने बोल्ड फैशन सेंस और बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें यह साफ दिखाती हैं कि वह आज भी बी-टाउन की सबसे स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट एक्ट्रेसेस में शामिल हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज