रियलिटी शोज का हिस्सा बनें 8 नेता (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Bigg Boss से Rise and Fall तक, इन 8 नेताओं ने रियलिटी शोज में मचाया धमाल; संजय निरुपम भी लिस्ट में शामिल

Politicians Reality Shows: शहजाद पूनावाला और तेज प्रताप यादव तक, कई राजनीतिक चेहरे रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। जानिए किन नेताओं ने बिग बॉस, लॉक अप और राइज एंड फॉल से दर्शकों का ध्यान खींचा।

अपूर्वा नायक
बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला हाल ही में अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 का हिस्सा बने थे। राइज एंड फॉल सीजन 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला ने ये साबित कर दिया है कि वो ना सिर्फ राजनीति के बल्कि रियलिटी शो के भी शहजादा है। शो में जीत के बाद शहजाद की पहचान मनोरंजन जगत के दर्शकों के बीच भी बढ़ी।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार, गायक और राजनेता मनोज तिवारी का रियलिटी शोज से पुराना नाता रहा है। वह साल 2010 में बिग बॉस 4 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इस सीजन में उनके साथ श्वेता तिवारी, डॉली बिंद्रा और समीर सोनी जैसे सितारे भी थे। शो में उनके अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके अलावा वह कई सिंगिंग रियलिटी शोज में होस्ट और जज की भूमिका भी निभा चुके हैं। हाल ही में वो कलर्स टीवी के रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा का भी हिस्सा बने हुए नजर आ रहे है।
राजनीतिक टिप्पणीकार तहसीन पूनावाला बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। शो में उनकी असीम रियाज और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ तीखी बहस हुई। उनका सफर महज छह दिनों में खत्म हो गया था। इसके बाद साल 2022 में वह कंगना रनौत के शो लॉक अप में पहुंचे।
बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी राइज एंड फॉल सीजन 2 में हिस्सा लिया। राजनीति में अपने अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले तेज प्रताप शो में भी लगातार चर्चा में बने रहे। इसके अलावा वो जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल का भी हिस्सा रह चुके है।
मेरठ की रहने वाली अभिनेत्री, मॉडल और राजनीति से जुड़ी अर्चना गौतम ने बिग बॉस 16 में अपने बेबाक और मजेदार अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं। आपको बता दें कि अर्चना गौतम कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी के करीबियों में से एक रही है। शो में उनकी दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ नोकझोंक और मजेदार बातचीत दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू साल 2012 में बिग बॉस 6 के कंटेस्टेंट बने थे। शो में उनका अनुशासित और शांत अंदाज देखने को मिला। हालांकि, उनकी राजनीतिक जिम्मेदारियों को लेकर घर के बाहर चर्चा शुरू हो गई। उस समय सिद्धू भाजपा के सांसद थे और उनके रियलिटी शो में हिस्सा लेने पर सवाल उठाए गए। बाद में वह शो से बाहर हो गए और राजनीतिक गतिविधियों में लौट आए।
राजनेता संजय निरुपम साल 2008 में बिग बॉस 2 का हिस्सा बने थे। उस समय वह कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल थे। एक सक्रिय राजनेता का रियलिटी शो में जाना चर्चा का विषय बना। शो के दौरान उनकी दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ बहस भी हुई। हालांकि, उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला और वह शुरुआती दिनों में ही घर से बाहर हो गए। बिग बॉस में उनकी मौजूदगी ने उन्हें राजनीतिक गलियारों के अलावा टीवी दर्शकों के बीच भी चर्चा में ला दिया।
हरियाणा की दिवंगत भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। शो में उनका बेबाक और गुस्सैल अंदाज कई बार चर्चा में रहा। रुबीना दिलैक के साथ उनकी तीखी बहस हुई, जिस पर होस्ट सलमान खान ने भी उन्हें समझाया था। इसके अलावा अली गोनी के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करने को लेकर भी वह सुर्खियों में रहीं। साल 2022 में सोनाली फोगाट का निधन हो गया।

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे