आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

कहां गायब हैं राघव चड्ढा? दिल्ली में AAP की हार के बीच अचानक राज्यसभा सांसद को खोजने लगे लोग, जानिए क्या है मामला

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। लोग राज्यसभा सांसद को अचानक इंटरनेट पर खोजने लगे...

आकाश मसने

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। दिल्ली में आप के करारी हार के समय राघव चड्ढा कहां है यह चर्चा सियासी गलियारों में शुरू हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव आयोग के रुझानों में आप की हार दिखाई दे रही थी, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की गैरमौजूदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई।

आम आदमी पार्टी इस बार अपनी जीत की हैट्रिक से चूक गई। AAP की बुरी स्थिति के बीच लोग इंटरनेट पर राघव चड्डा को खाेजने लगे। आखिर दिल्ली चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद कहां गायब है? यह बड़ा सवाल है।

प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी

बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ और नीलम की शादी के वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहे हैं। मेहंदी, हल्दी, माता की चौकी और संगीत समारोह के बाद चोपड़ा फैमिली में नई बहू का आगमन हो गया है। लेकिन इस बीच खबर सामने आई की घर की बेटी परिणीति चोपड़ा ही शादी समाराेह से गायब हैं।

हालांकि, दिल्ली चुनाव परिणामों से कुछ घंटे पहले ही परिणीति चोपड़ा अपने पति और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ भाई सिद्धार्थ की शादी में पहुंचीं।

परिणीति चोपड़ा के क्रिप्टिक पोस्ट को देखकर फैंस ये अनुमान लगा रहे थे कि उनके बीच कुछ मतभेद है और वो इसी वजह से शादी में शामिल नहीं होगीं। लेकिन एक्ट्रेस अपने पति राघव चड्ढा के साथ शादी में शामिल हुईं और अफवाहों पर फुलस्टॉप लगा दिया।

भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल हुए राघव-परिणीति

इसी बीच, राघव चड्ढा अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी में शामिल होने के लिए रवाना होते हुए देखे गए। परिणीति अपने खूबसूरत पारंपरिक परिधान में बेहद आकर्षक दिख रही थीं।

वहीं उनकी मैचिंग ज्वेलरी ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया। दूसरी तरफ आप नेता राघव चड्ढा भी सफेद कुर्ता-पायजामा और भूरे नेहरू जैकेट में बेहद स्मार्ट नजर आ रहे थे।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज