West Bengal Assembly Elections Yogi Adityanath vs TMC: टीएमसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान जोरदार प्रचार कर रहे योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी का दावा है कि एक रैली में उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के प्रसिद्ध नारे को स्वामी विवेकानंद से जोड़ दिया।
टीएमसी द्वारा वीडियो साझा किए जाने के बाद पार्टी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए व्यंग्यात्मक टिप्पणी की और उन्हें उत्तर प्रदेश जाकर ‘फैंटा’ पीने की सलाह दी। टीएमसी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा सुभाष चंद्र बोस ने दिया था।
हालांकि, इस दावे को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे वीडियो साझा किए हैं, जिनमें योगी आदित्यनाथ सही रूप से इस नारे को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में टीएमसी के आरोपों पर सवाल उठ रहे हैं। साझा किए गए वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि लोगों का कहना है कि सीएम योगी ने उसी नारो को एक बार नेता जी से जोड़कर बोला फिर एक बार विवेकानंद से, अब दोनों वीडियो अलग-अलग दावों के साथ वायर हो रहा है।
इधर, पश्चिम बंगाल में बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय योगी आदित्यनाथ लगातार टीएमसी पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि TMC का मतलब “टेरर, माफिया राज और करप्शन” है और इसे केवल ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार ही खत्म कर सकती है।
यह भी पढ़ें- दीदी कभी ‘जय श्री राम’ भी बोला करो! ममता पर बरसे हिमंत बिस्व सरमा, बोले- वोट सिर्फ इंशाअल्लाह के हाथों में…
उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह ‘प्रभु श्री राम’ का नाम लेने पर रोक लगाती हैं, जबकि सड़कों पर इफ्तार पार्टियों की अनुमति देती हैं। सोमवार को गारबेटा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी दी कि जब बंगाल में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनेगी, तो माफियाओं पर उसी तरह कार्रवाई होगी जैसे उत्तर प्रदेश में बुलडोजर चलाए जाते हैं।