ममता बनर्जी (सोर्स-Getty Images) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल चुनाव: TMC को लगा बड़ा झटका...अब इस सिटिंग विधायक ने छोड़ा पार्टी का साथ; जानें इस्तीफे के पीछे की वजह

Bengal Election: बंगाल चुनाव से 7 दिन पहले ममता बनर्जी की पार्टी को लगा बड़ा झटका, जालंगी विधायक अब्दुर रज्जाक मंडल ने छोड़ी TMC।

सजल रघुवंशी

Abdur Razzak Mondal Resigns From TMC: विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से महज सात दिन पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका लगा है। मुर्शिदाबाद जिले की जालंगी सीट से वरिष्ठ विधायक अब्दुर रज्जाक मंडल ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। रज्जाक ने जालंगी के कांटाबाड़ी स्थित अपने विधायक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की।

इस दौरान उन्होंने रानीनगर से टीएमसी उम्मीदवार सौमिक हुसैन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आंतरिक साजिश के कारण उन्हें जालंगी सीट से चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया गया।

टीएमसी छोड़ने के बाद अब्दुर ने कही बड़ी बात

अब्दुर रज्जाक ने कहा कि सौमिक हुसैन डोमकल सबडिवीजन में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं और इसी वजह से उन्हें दोबारा टिकट नहीं मिला। रज्जाक ने दावा किया कि डोमकल सबडिवीजन की तीनों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। वहीं, सौमिक हुसैन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मैं टिकट देने वाला व्यक्ति नहीं हूं। उन्हें इस बार टिकट नहीं मिला, इसलिए वह बदले की भावना से ऐसा कह रहे हैं।

अभिषेक बनर्जी ने किया था भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र

हालांकि अब्दुर रज्जाक ने कहा कि टिकट न मिलने का उन्हें व्यक्तिगत दुख नहीं है, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की टिप्पणियों से वे आहत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में जालंगी की एक सभा में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया, जिससे उनकी 43 साल की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा।

आरोपों पर रज्जाक ने उठाए सवाल

अब्दुर रज्जाक ने सवाल उठाया कि उनके खिलाफ आरोप किसने लगाए और बिना किसी चर्चा के उन्हें बदनाम क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को स्वीकार न कर पाने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि अब मैं एक आम नागरिक की तरह जीना चाहता हूं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया यह दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह भी दावा किया कि डोमकल सबडिवीजन की तीनों सीटों पर टीएमसी उम्मीदवारों की हार होगी। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में इस हार का ठीकरा उन पर फोड़ा जा सकता है, जो पार्टी छोड़ने का एक और कारण है। हालांकि, पार्टी छोड़ने के बावजूद रज्जाक ने साफ किया कि वे राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में किसी अन्य पार्टी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं एक सामान्य मतदाता के रूप में वोट डालूंगा। मैं तृणमूल या किसी भी अन्य पार्टी को वोट दे सकता हूं।

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल