बीजेपी एजेंट का सिर फटा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल में 150 की भीड़ ने BJP एजेंट को घेरा, कार से खींचकर फोड़ा सिर; पुलिस और TMC की मिलीभगत का लगा आरोप

West Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में भारी हिंसा की खबर सामने आई। बीरभूम के लाभपुर में BJP एजेंट बिस्वजीत मंडल पर जानलेवा हमला हुआ। 152 सीटों पर मतदान के बीच कई जगहों पर झड़प हुई।

प्रिया जैस

West Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल में आज (23 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान किया जा रहा है। इस बीच कई पोलिंग बूथ से मारपीट और हिंसा की की खबरें सामने आ रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल के बीरभूम में लाभपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार देबाशीष ओझा के चुनाव एजेंट बिस्वजीत मंडल पर आज कथित तौर पर TMC कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हमला किया।

इस हमले में बिस्वजीत मंडर बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि ज़मीन विवाद की रिपोर्ट मिलते ही वे तुरंत अपने क्षेत्र में देबाशीष ओझा के इलाके में पहुंचा। उनके पहुंचने पर, 100 से 150 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनके वाहन में तोड़फोड़ की। उन्होंने बिस्वजीत को कार से बाहर खींच लिया और लाठियों और पत्थरों से मुझ पर हमला किया, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी।

सिर पर लगी गंभीर चोट

उनके साथ मौजूद एक अन्य BJP कार्यकर्ता के सिर और हाथ में भी चोटें आईं। उन्होंने अधिकारियों से संपर्क करने और घटना का वीडियो बनाने की बार-बार कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल पाए। उन्होंने बताया कि BJP मेरी मदद के लिए आगे आई और मुझे अस्पताल में भर्ती कराने का इंतज़ाम किया।

BDO और OC को निलंबित करने की मांग

इस पूरे मामले पर BJP बीरभूम जिला अध्यक्ष उदय शंकर बनर्जी ने कार्रवाई की मांग की।

उदय शंकर बनर्जी ने कहा, "लाभपुर एक संवेदनशील इलाका है। आज वहां एक घटना हुई। हमारे उम्मीदवार देबाशीष ओझा के चुनाव एजेंट बिस्वजीत मंडल, जो ज़िला उपाध्यक्ष भी हैं, पर हमला किया गया। यह हमला सैंथिया ब्लॉक के तहत भ्रमरकोल इलाके में ब्लॉक अध्यक्ष ताहिर उल इस्लाम के नेतृत्व में हुआ। हम मांग करते हैं कि ECI के दिशानिर्देशों के अनुसार BDO और OC को तुरंत निलंबित किया जाए। हमारा मानना ​​है कि सैंथिया PS के OC, नीलोत्पल मिश्रा, TMC के साथ मिले हुए हैं।"

आपको बताते चलें, कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान कई जिलों में पोलिंग बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों के साथ मारपीट की खबर सामने आ चुकी है। इससे पहले शुभेंदु सरकार, हुमायूं कबीर और अग्निमित्रा पॉल की कार पर भी हमले की खबर सामने आ चुकी है, जहां TMC के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के उम्मीदवारों पर हमला किया।

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल