बंगाल में वोटिंग के शुभेंदु सरकार पर हमला(Image- Social Media) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल में वोटिंग के बीच शुभेंदु सरकार पर हमला, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें बवाल का VIDEO

West Bengal Election 2026: कुमारगंज में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु सरकार पर हमला। एजेंटों को बूथ से निकालने का विरोध करने पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा पिटाई का आरोप। इलाके में तनाव।

अर्पित शुक्ला

West Bengal Election Kumarganj Violence: दक्षिण दिनाजपुर में चुनावी मतदान के दौरान हिंसा की एक और घटना सामने आई है। कुमारगंज में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने की खबर है।

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। सामने आए वीडियो में एक पुलिसकर्मी उन्हें सुरक्षित बाहर निकालते हुए नजर आ रहा है, जबकि कुछ लोग पुलिस की मौजूदगी में ही उनके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं।

घटना को लेकर शुभेंदु सरकार का आरोप है कि उनके पोलिंग एजेंटों को 8-10 बूथों से जबरन हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि जब वे खुद मौके पर पहुंचे और एजेंटों को वापस अंदर जाने दिलाने की कोशिश की, तभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस हमले में उन्हें चोटें आईं और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।

152 सीटों पर मतदान जारी

पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 1,478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य का चुनावी भूगोल काफी व्यापक है, जिसमें उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी से लेकर दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जैसे जिले शामिल हैं। खास तौर पर मुर्शिदाबाद की 22 सीटों और मेदिनीपुर की 31 सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।

मुर्शिदाबाद में भी हिंसा

इससे पहले मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में मतदान के दौरान हिंसा की एक बड़ी घटना सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अज्ञात लोगों द्वारा कच्चे बम फेंके जाने से कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय निवासियों के बीच दहशत फैल गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की। फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारण इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?