बीजेपी का संकल्प पत्र (सौजन्य - एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, किसानों को कर्ज से मुक्त करने का किया ऐलान

मुंबई में आज रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज भारतीय जनता पार्टी का संक्लप पत्र जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र में भाजपा महाराष्ट्र के पूर्ण विकास का संकल्प किया है।

प्रिया जैस

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बांद्रा के सोफिटेल होटेल में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। अमित शाह के साथ देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, पीयूष गोयल आदि बड़े नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करने के लिए मंच पर मौजूद रहे।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्ण विकास का संकल्प किया है। उन्होंने कहा बीजेपी जो कहती है उसे पूरा करती है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र के लिए भाजपा का चुनाव घोषणापत्र विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने की रूपरेखा है।

अमित शाह द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र में बीजेपी ने खास तौर पर किसानों, युवाओं, महिलाओं पर फोकस करते हुए कई सारे वादे अपने संकल्प पत्र में किए है। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें राज्य के लोगों को राज्य में एक और कार्यकाल के लिए चुने जाने पर कुल 25 आश्वासन देने का वादा किया गया है।

बीजेपी का संकल्प पत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बांद्रा के सोफिटेल होटेल में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया।

संकल्प पत्र जारी करने पर अमित शाह

अमित शाह ने कहा, भाजपा का संकल्प पत्र 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता हैं। अमित शाह ने मुंबई में भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा कि विपक्षी महा विकास आघाडी के वादे तुष्टीकरण को बढ़ावा देते हैं। अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए बोला कांग्रेस ने अपने शासन वाले राज्यों में चुनाव पूर्व वादों को पूरा नहीं किया, महा विकास आघाडी की कोई विश्वसनीयता नहीं है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ऐसी नहीं है।

महायुति का घोषणापत्र

जानकारी के लिए बता दें, कि बीते 5 नवंबर को सीएम एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के संकल्प पत्र जारी होने से पहले ही कोल्हापुर में एक रैली के दौरान महायुति के घोषणा पत्र के 10 वादों का ऐलान किया था। इसमें उन्होने लाडली बहना योजना से लेकर किसान, सीनियर सीटीजन की पेंशन और आंगनवाड़ी को लेकर भी वादे किए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी कार्यक्रम में मौजूद दिखे थे।

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?