तेज प्रताप यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

PM की मां के अपमान पर भड़के तेज प्रताप, कहा- दोषियों को जेल भेजो चाहे वो तेजस्वी...

Bihar News: तेजस्वी यादव की रैली में पीएम मोदी की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल, तेज प्रताप यादव ने की कड़ी निंदा, उन्होंने दोषियों पर एफआईआर और कार्रवाई की मांग की।

अक्षय साहू

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर अपशब्दों के इस्तेमाल का एक और मामला सामने आया है। यह विवाद तेजस्वी यादव की "बिहार अधिकार यात्रा" के दौरान हुआ, जिसे लेकर बिहार बीजेपी ने अपनी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि तेजस्वी की सभा में पीएम मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस मामले पर तेजस्वी यादव के बड़े भाई और तेज प्रताप यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, हम पहले भी कह चुके हैं और अब फिर कहते हैं कि मां, मां होती है। मां अपने बच्चे को 9 महीने गर्भ में रखती है, उसका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग मां जैसे पवित्र शब्द का अपमान कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से मांग की कि दोषियों पर FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। 

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह