सुकांत मजूमदार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल चुनाव: 'ओवैसी आज के जिन्ना बनने की...', AIMIM और हुमायूं कबीर के गठबंधन के बाद क्या बोले सुकांत मजूमदार?

West Bengal Election 2026: ओवैसी और हुमायूं कबीर द्वारा की गई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा का बयान सामने आया। सुकांत मजूमदार ने पलटवार करते हुए ओवैसी को जिन्ना जैसा बता दिया।

सजल रघुवंशी

Sukanta Majumdar: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा का पलटवार सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि ओवैसी आज के दौरे के जिन्ना बनने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ओवैसी के सहयोगी हुमायूं कबीर पर भी निशाना साधा और कहा कि वह 'सुहरावर्दी' बनने की कोशिश कर रहे हैं।

सुकांत का बयान ओवैसी और कबीर द्वारा की गई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आया है। दरअसल, ओवैसी और कबीर ने आज गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया है। उन्होंने इस दौरान ममता बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा।

क्या बोले सुकांत मजूमदार?

सुकांत मजूमदार ने कहा कि हम काफी समय से बंगाल के लोगों को समझा रहे हैं कि मुस्लिम तुष्टीकरण का कोई भविष्य नहीं है। उनका दावा है कि इसी तरह की राजनीति के कारण 1946 में बंगाल में ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग’ जैसे दंगे हुए थे और बाद में देश व बंगाल का विभाजन हुआ। उन्होंने आगे कहा कि असदुद्दीन ओवैसी 'जिन्ना' बनने की कोशिश कर रहे हैं जबकि हुमायूं कबीर को उन्होंने सुहरावर्दी जैसा बताया।

साथ में चुनाव लड़ रहे ओवैसी और कबीर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बुधवार को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी ने औपचारिक तौर पर गठबंधन की घोषणा कर दी है। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार पश्चिम बंगाल चुनाव हुमायूं कबीर के साथ मिलकर लड़ेगी।

बंगाल में कब हैं चुनाव?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में हो रहे हैं। साल 2021 में यह चुनाव 8 चरणों में हुए थे। पहले फेज की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी और चुनाव के परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल