शीतल म्हात्रे (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

शिवसेना यूबीटी के नेताओं की गुंडागर्दी, शिंदे गुट की महिला कार्यकर्ता पर किया हमला, फाड़े कपड़े बनाया वीडियो

मंगलवार को शिवसेना शिंदे गुट की महिला कार्यकर्ता पर हमला किए जाने की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि ये हमला शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस पर शीतल म्हात्रे ने उद्धव ठाकरे पर सवाल उठाया कि हार रहे है तो इस तरह की गुंडागर्दी दिखा रहे है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र चुनाव नजदीक आने के साथ ही राज्य में राजनीतिक लड़ाई हिंसक हो गई है। इस बीच एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने जोगेश्वरी विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) सदस्यों द्वारा अपनी महिला कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात 12 नवंबर को जोगेश्वरी मातोश्री क्लब में दो 'सेना' दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) नेता शीतल म्हात्रे ने आरोप लगाया कि मंगलवार देर रात यूबीटी कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उनके कपड़े 'फाड़' दिए।

शीतल म्हात्र ने किया विरोध

शीतल म्हात्रे ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, "यूबीटी के जोगेश्वरी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के कार्यकर्ताओं ने शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने वीडियोग्राफी करने की कोशिश की, उनके कपड़े फाड़ दिए और बाद में एक महिला की कार पर हमला किया और उसके घर तक उसका पीछा किया।"

उन्होंने कहा, "उनमें से कुछ अपराधी, आधे हत्यारे थे। उन्हें पता है कि वे चुनाव हारने जा रहे हैं, और वे भय का माहौल बनाने और महाराष्ट्र में चल रही शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घटना की सूचना दी है, और उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही कार्रवाई

म्हात्रे ने कहा, "लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे; हमने अपने मुख्यमंत्री शिंदे साहब से बात की है, और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी, और सब कुछ नियंत्रण में लेने का काम शुरू हो गया है।"

शितल म्हात्रे ने सवाल उठाया, "मैं उद्धव जी से पूछना चाहती हूं, आपके लोग क्या कर रहे हैं? मैं आदित्य ठाकरे और रश्मि ठाकरे से पूछना चाहती हूं, आप क्या कर रहे हैं? आपके लोग महाराष्ट्र की महिलाओं पर इस तरह से हमला कर रहे हैं।"

आपको बताते चले कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके का 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP में तिरंगा लहराने का ऐलान

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?