शरद पवार और स्वरा भास्कर व उनके पति फहाद अहमद 
विधानसभा चुनाव 2026

शरद पवार गुट जारी की 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, सना मलिक के खिलाफ स्वरा भास्कर के पति को दिया टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में शरद पवार गुट ने अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से फहाद अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में शरद पवार गुट ने अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से फहाद अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है। फहाद अहमद इसके पहले समाजवादी पार्टी में थे। उन्होंने अब शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में प्रवेश किया हैं। अनुशक्ति नगर से अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से नवाब मलिक की बेटी सना मलिक चुनावी मैदान में है।

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की तीसरी लिस्ट में करंजा सीट से ज्ञायक पटणी, अणुशक्तिनगर से फहाद अहमद,  हिंगणघाट से अतुल वांदिले, हिंगणा से रमेश बंग, भोसरी से अजित गव्हाणे, चिंचवड से राहुल कलाटे, माझलगांव से मोहन बाजीराव जगताप, परली से राजेसाहेब देशमुख और मोहोल से सिद्धी रमेश कदम को उम्मीदवार बनाया गया है।

क्या बोले जयंत पाटिल

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि "फहाद अहमद एक सुशिक्षित मुस्लिम युवक है और उसने देशभर में कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। लोग चाहते हैं कि हम ऐसे नेताओं को मौका दें। वह पहले समाजवादी पार्टी में था, लेकिन हमारी एसपी से बातचीत हुई और वह हमारी पार्टी में आ गया। हमने उसे अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पार्टी से टिकट दिया।"

अखिलेश यादव से पूछा

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में शामिल होने के बाद फहाद अहमद ने कहा कि "मैं पहले नेतृत्व टीम से मिलूंगा और फिर कुछ कहूंगा। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की विचारधारा समाजवादी पार्टी की विचारधारा से अलग नहीं है। मैं शरद पवार का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने अखिलेश यादव से पूछा और कहा कि हम अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ फहाद का नाम घोषित करना चाहते हैं।"

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत