शाइना एनसी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

शाइना एनसी ने संजय राउत को लगाई लताड़, पूछा- क्या है MVA के नेताओं का आधिकारिक रुख?

अरविंद सावंत की विवादित टिप्पणी को लेकर शाइना एनसी ने संजय राउत के बयान के पर निशाना साधते हुए उद्धव गुट के आधिकारिक रुख के बारे सवाल किया है।

आकाश मसने

मुंबई: एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की प्रत्याशी शाइना एनसी को ‘इंपोर्टेड माल' कहने पर शिवसेना (यूबीटी) के सासंद अरविंद सावंत लगातार घिरते जा रहे है। शाइना एनसी ने अरविंद सावंत के खिलाफ नागपाड‍़ा पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद अरविंद सावंत ने शनिवार को अपने बयान को लेकर माफी मांग ली। लेकिन शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने अरविंद के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें माफी मांगने के जरूरत नहीं है।

संजय राउत के बयान के बाद शाइना एनसी ने राउत पर निशाना साधते हुए उनके बयान को लेकर उद्धव गुट के आधिकारिक रुख के बारे सवाल किया है। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि "मैं शिवसेना (यूबीटी) से संजय राउत के बयान के बारे में पूछना चाहती हूं, जिन्होंने कहा कि अरविंद सावंत को माफी मांगने की जरूरत नहीं है क्योंकि शायना एनसी आयातित हैं।"

माल शब्द पर कोई आपत्ति नहीं?

शाइना एनसी ने कहा कि "मैं संजय राउत से कहना चाहती हूं कि अगर आपको 'माल' शब्द पर कोई आपत्ति नहीं है, तो यह आपकी मानसिकता को दर्शाता है। 'महाविनाश अघाड़ी' का आधिकारिक रुख क्या है? अरविंद सावंत ने एफआईआर दर्ज होने के 30 घंटे बाद माफी मांगी और फिर संजय राउत कहते हैं कि माफी की कोई जरूरत नहीं है।"

क्या बोले संजय राउत

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत द्वारा शिवसेना नेता शाइना एनसी पर की गई टिप्पणी पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि "कोई अपमान नहीं हुआ है। अरविंद सावंत हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मुंबादेवी से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी बाहर से आई हैं और वह एक 'आयातित माल' हैं।

संजय राउत ने कहा कि "अगर वह एक 'आयातित माल' हैं, तो यह महिला का अपमान कैसे है? आपने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में क्या कहा? आपको एक बार इतिहास देखना चाहिए। 'बाहर का माल है तो बाहर का माल है' अगर कोई बाहर का व्यक्ति चुनाव लड़ता है, तो लोग कहते हैं कि वह बाहर से आया है। इतना बड़ा मुद्दा बनाने की कोई जरूरत नहीं है।"

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर