संगीता तलमले, आभा पांडे, पुरुषोत्तम हजारे, दुनेश्वर पेठे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

नागपुर पूर्व की सीट पर MVA में बगावत, शरद पवार गुट के प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस से 5 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

नागपुर पूर्व विधानसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के दुनेश्वर पेठे अधिकृत उम्मीदवार हैं। इस सीट को लेकर एमवीए में घमासान मचा हुआ है।

आकाश मसने

नागपुर: महाराष्ट्र चुनाव के लिए नामांकन का मंगलवार को आखिरी दिन था। पार्टियों के अधिकृत प्रत्याशियों के निर्दलियों और टिकट न मिलने से नाराज बागियों ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। नागपुर पूर्व विधानसभा सीट बीते 15 वर्षों से भाजपा के कब्जे में हैं। यहां से बीजेपी विधायक कृष्णा खोपड़े चौथी बार उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं महा विकास अघाड़ी में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के दुनेश्वर पेठे अधिकृत उम्मीदवार हैं। इस सीट को लेकर एमवीए में घमासान मचा हुआ है।

नागपुर पूर्व सीट पर कांग्रेस दावा कर रही थी लेकिन अचानक ही एनसीपी (एसपी) ने दुनेश्वर पेठे के नाम की घोषणा कर दी। इससे कांग्रेसी खेमे में खलबली मच गई। वर्ष 2019 में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे पुरुषोत्तम हजारे ने इस बार भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

वहीं महायुति में शामिल घटक दल एनसीपी अजित पवार गुट की आभा पांडे ने बगावत कर पहले ही पर्चा दाखिल कर रखा है। वे चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इस सीट पर इस चुनाव में सर्वाधिक बागी उम्मीदवार नजर आ रहे हैं जो परिणाम को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं।

तलमले, तानाजी ने भी भरा पर्चा

कांग्रेस से तेली समाज की संगीता तलमले को प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन सीट एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को जाने से उनका दावा भी जाता रहा। तलमले ने मंगलवार को बगावत करते हुए अपना पर्चा दाखिल कर दिया। वे बीजेपी उम्मीदवार कृष्णा खोपड़े की समधन हैं।

दोनों रिश्तेदारों के बीच कड़ा मुकाबला की संभावना बन रही है। कांग्रेस के तानाजी वनवे और संगीता वालदे ने भी नामांकन पत्र जमा किया है। इस सीट से वंचित आघाड़ी ने गणेश हथकंडे और बसपा ने मुकेश मेश्राम को उम्मीदवारी दी है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?