बीजेपी स्टार प्रचारक (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

हिंगणा में आज दिखेंगे मिथुन चक्रवर्ती, भाग्यश्री और काजल राघवानी, समीर मेघे के लिए करेंगे चुनावी प्रचार

आज भाजपा-महायुति के हिंगना विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार विधायक समीर मेघे के प्रचारार्य सोमवार को अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अभिनेत्री भाग्यश्री व काजल राघवानी की सभा और रैली का आयोजन किया गया है।

प्रिया जैस

हिंगणा: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के प्रचार के लिए स्टार प्रचारक जोर-शोर से प्रचार कर रहे है। इस बीच हिंगणा में भी रविवार से स्टार प्रचारकों की रैली आयोजित की जा रही है। इस बीच सोमवार को हिंगणा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार समीर मेघे के लिए चुनाव प्रचार के लिए आज पहुंचेंगे।

आज भाजपा-महायुति के हिंगना विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार विधायक समीर मेघे के प्रचारार्य सोमवार को अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अभिनेत्री भाग्यश्री व काजल राघवानी की सभा और रैली का आयोजन किया गया है। इस मौके पर ये कलाकार नागरिकों से सीधा संवाद साधेंगे।

ऐसा होगा शेड्यूल

पूर्व राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती दोपहर 3 बजे वानाडोंगरी के बस स्टैंड चौक में सभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व सुबह 11 बजे वड़धामना से अभिनेत्री भाग्यश्री पटवर्धन की प्रचार रैली शुरू होगी। दोपहर 2 बजे सातगांव, टेंभरी, टाकलघाट की रैली में शामिल होकर 4 बजे कान्होलीबारा की सभा में भाग्यश्री संवाद साधेगी।

इसके अलावा भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी भी दोपहर 1 बजे अमरनगर, राजीवनगर, भीमनगर, इंदिरा माता नगर, डिगडोह में और दोपहर 2 बजे हिंगना, रायपुर, वानाडोंगरी इस मार्ग पर आयोजित प्रचार यात्रा में शामिल होगी।

कंगणा रणावत ने रविवार को की रैली

इससे पहले रविवार के दिन हिंगणा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार समीर मेघे के प्रचार के लिए भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगणा रणावत हिंगणा पहुंची थी। कंगणा रणावत ने हिंगणा में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा को चुन कर लाने की जनता से मांग की।

कंगणा रणावत ने हिंगणा में रोड शो किया इस दौरान कंगणा लोगों से तीन नंबर का बटन दबाना है, भाजपा को जीताना है। इस तरह की मांग करते हुए देखी गई। आपको बताते चले किए सोमवार 18 नवंबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इस कारण सभी उम्मीदवार तेजी से प्रचार करने में लग गए है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा