Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव के दूसरे चरण के लिए सभी पार्टियों ने जोर लगा दिया है। हाल ही में राहुल गांधी ने हुगली जिले के सेरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और ममत बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने टीएमसी को गुंडा टैक्स लेने वाली पार्टी बताया।
राहुव गांधी ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी भाजपा से सीधी लड़ाई नहीं लड़ती हैं, इसलिए उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। राहुल ने कहा कि उनके खिलाफ 36 केस दर्ज करके 55 घंटे पूछताछ की गई लेकिन ममता दीदी पर तो कोई एक्शन नहीं लिया गया।
सेरामपुर में राहुल गांधी ने भाजपा, आरएसएस और टीएमसी तीन दिशाओं में निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने उनके खिलाफ 36 मामले दर्ज किए हैं और ED ने 55 घंटे तक पूछताछ भी की। राहुल ने आगे सवाल किया कि ममता बनर्जी पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है। राहुल का इसके पीछे तर्क था कि ममता भाजपा के साथ सीधी लड़ाई नहीं लड़ती हैं, इसलिए उनको छोड़ा हुआ है।
राहुल गांधी ने भाजपा पर कई आरोप लगाए। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश में दो अलग सोच के बीच की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है जो संविधान, एकता और भाईचारे की बात करती है तो दूसरी ओर भाजपा हिंसा और अहंकार फैलाती है। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा के लोग जहां भी जाते हैं नफरत फैलाते हैं और एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा कि इसीलिए कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ये यात्रा की। इसके साथ ही राहुल ने प्रधानमंत्री की यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा बताया और कहा कि प्रधानमंत्री 24 घंटे देश को तोड़ने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: 29 अप्रैल की वोटिंग के लिए अभेद्य किले में तब्दील बंगाल, बांग्लादेश बॉर्डर पर सुरक्षा हुई दोगुनी
इसके साथ ही ममता सरकार पर भड़कते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल में एक नौकरी पाने के लिए टीएमसी में कोई रिश्तेदार जरूरी है। इसके बिना नौकरी नहीं मिलती है। हिंदुस्तान मोटर्स का उदाहरण देते हुए राहुल ने कहा कि पहले लेफ्ट और अब टीएमसी ने इसे बर्बाद कर दिया। इसके साथ ही राहुल ने कोयला तस्करी अवैध माइनिंग और गुंडा टैक्स जैसे आरोपों से टीएमसी पर जोरदार प्रहार किया।