देवेंद्र फडणवीस की वायरल पुरानी फोटो जिसमें उनके दायी ओर विनोद गुडधे पाटिल खड़े हैं (सोर्स: एक्स@mohitkamboj_) 
विधानसभा चुनाव 2026

पिता करते थे देवेंद्र फडणवीस का समर्थन अब उन्हीं के खिलाफ चुनावी मोर्चा लेंगे प्रफुल्ल गुडधे पाटिल, पुरानी फोटो वायरल

कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची में नागपुर की इस हाई प्रोफाइल नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट उम्मीदवार की घोषणा की है। इस सीट से बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ कांग्रेस ने प्रफुल्ल गुडधे पाटिल को मैदान में उतारा है।

आकाश मसने

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छठवीं बार टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने प्रफुल्ल गुडधे पाटिल मैदान में होंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने कांग्रेस ने मराठा कार्ड खेल सबको सकते में डाल दिया है।

कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची में नागपुर की इस हाई प्रोफाइल नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट उम्मीदवार की घोषणा की है। इस सीट से बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ कांग्रेस ने प्रफुल्ल गुडधे पाटिल को मैदान में उतारा है।

अनिल देशमुख की थी चर्चा

राजनीतिक गलियारों में पहले चर्चा हो रही थी कि केदार जाधव या अनिल देशमुख में से कोई इस सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह सीट कांग्रेस के खाते में जाने के बाद प्रफुल्ल गुडधे को महाविकास अघाड़ी से उम्मीदवार बनाया गया।

पिता विनोद गुडधे पाटिल ने कभी किया था देवेंद्र फडणवीस का समर्थन

दक्षिण नागपुर से विधानसभा सीट से मैदान में उतरे प्रफुल्ल गुडधे के पिता ने कभी देवेंद्र फडणवीस का समर्थन किया था। प्रफुल्ल गुडधे पाटिल के पिता विनोद गुडधे पाटिल एक राजनेता हैं। वे कभी भाजपा के कद्दावर नेता के तौर पर जाने जाते थे। विनोद गुडधे पाटिल नागपुर जिले के नागपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य थे। वे नारायण राणे के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। कुछ समय बाद वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

नामांकन आवेदन भरतना की 'वो' फोटो देवेंद्र फडणवीस से चर्चा

2024 के विधानसभा चुनाव के लिए देवेन्द्र फडणवीस ने 25 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद साेशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रहा है। जिसकी राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है।

देवेंद्र फडणवीस 1989 में भाजपा में सक्रिय हुए। उन्हें भाजपा युवा मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बाद में 1990 में उन्हें नागपुर शहर के पश्चिमी मंडल की जिम्मेदारी दी गई। 1992 में देवेंद्र फडणवीस भाजपा युवा मोर्चा के नागपुर शहर अध्यक्ष बने। वे 1992 से 2001 तक नागपुर के मेयर बने।

क्या है फोटो में?

इस बीच सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में देवेंद्र फडणवीस नामांकन पत्र दाखिल करते नजर आ रहे हैं और उनके बाई ओर नितिन गडकरी और दाई ओर विनोद गुडधे पाटिल खड़े हैं। लेकिन समय के साथ राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं और दक्षिण-पश्चिम नागपुर में विनोद गुडधे पाटिल के बेटे प्रफुल्ल गुडधे पाटिल का मुकाबला होने जा रहा है। इसलिए इस चुनाव में कौन जीतेगा, इस पर सबकी नजर है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां