पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल चुनाव: 'अब बदलाव चाहिए...', PM Modi की रैली में उमड़ा जनसैलाब; लोगों ने बताया क्यों चाहिए TMC से मुक्ति

Bengal Assembly Election 2026: PM Modi की रैली में उमड़ी भीड़ ने बताया कि उन्हें क्यों चाहिए तृणमूल कांग्रेस सरकार से मुक्ति। जानें लोगों ने क्या कहा?

सजल रघुवंशी

PM Narendra Modi Rally Public Opinion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हुगली में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टीएमसी शासन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के ‘महाजंगलराज’ की सबसे बड़ी पीड़ित बंगाल की बहनें और बेटियां हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बहनों के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है इसलिए इस बार सबसे अधिक गुस्सा बहनों में ही दिख रहा है। संदेशखाली में बहनों के साथ गुंडे अन्याय करते रहे। टीएमसी की निर्मम सरकार गुंडों का साथ देती रही। बंगाल के भाइयों और बहनों, इसे कभी भूलना नहीं है।

स्थानीय लोगों ने माना की परिवर्तन की जरुरत है

पीएम मोदी को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ा था। कुछ लोगों ने मीडिया एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि स्थानीय लोगों ने माना कि बंगाल में परिवर्तन की जरूरत है। रैली में आए एक व्यक्ति ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जलसैलाब देखने को मिला। इस बार बदलाव होगा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बंगाल की स्थिति से अवगत कराया है। महिला सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी ने कहा है कि सिस्टम को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में माहौल भाजपा के पक्ष में है, भाजपा की सरकार बनने वाली है।

'इस बार हम जय श्री राम का झंडा बुलंद करेंगे'

रैली में आई एक महिला ने कहा कि 15 साल तक तृणमूल कांग्रेस का शासन देख लिया। अब बदलाव चाहिए, इस बार भाजपा की सरकार चाहिए। एक अन्य शख्स ने कहा कि पीएम मोदी यहां आए थे। हमने सोचा है कि वर्तमान सरकार को बदलना चाहिए। हर जगह भ्रष्टाचार है। सरकारी ऑफिस में रिश्वत दिए बिना कोई काम नहीं होता। इस बार हम जय श्रीराम का झंडा बुलंद करेंगे।

टीएमसी पर जमकर गरजे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी शासन में बेटियां लापता हो रही हैं, लेकिन सरकार सोई पड़ी है। अब और नहीं। 4 मई के बाद भाजपा सरकार इन गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब लेगी। पीएम मोदी ने भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं के लिए घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बंगाल की बहनों को बीमारी का इलाज टालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज देगी। जन औषधि केंद्रों पर 80 प्रतिशत छूट पर दवाएं उपलब्ध होंगी। ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच व टीकाकरण मुफ्त होगा। गर्भावस्था के दौरान 21,000 रुपए और बेटियों की ग्रेजुएशन के लिए 50,000 रुपए की मदद भी दी जाएगी।

एजेंसी इनपुट के साथ...

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?