क्लाइड क्रैस्टो (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

चुनाव के लिए BJP ने किया एकनाथ शिंदे का इस्तेमाल, दूसरी बार सीएम बनाने के लायक नहीं समझती पार्टी!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अब तक महायुति ने अपने गठबंधन में से किसी का भी नाम मुख्यमंत्री के रूप में घोषित नहीं किया है। इस बीच कई प्रकार की बातें सामने आ रही है और ये कहा जा रहा है कि बीजेपी दोबारा एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाना नहीं चाहती है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अब मुख्यमंत्री के पद के लिए अब तक किसी का भी नाम सामने नहीं आया है। इसके लिए अब राज्य में चर्चाएं तेज हो गई है और महायुति के आपसी सामंजस्य पर सवाल उठ रहे है। इस बीच एनसीपी-एससीपी नेता क्लाइड क्रैस्टो ने भी महायुति पर सवाल उठाया है।

एनसीपी-एससीपी नेता क्लाइड क्रैस्टो क कहना है कि जब बीजेपी को चुनाव लड़ना था, महायुति गठबंधन को चुनाव लड़ना था तब उन्होंने कहा था कि इस गठबंधन में वे एकनाथ शिंदे को मुख्य सूत्रधार बनाकर चुनाव लड़ रहे है।

घोषणा में क्यों लग रहा इतना समय

उन्होंने कहा और जब एकनाथ शिंदे ने काम कर दिखाया और चुनाव जीत गए तो एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में इतना समय क्यों लगा रही है पार्टी। मुख्यमंत्री बनाने के लिए अब बीजेपी बिहार मॉडल को बीच में लेकर आ रही है।

एनसीपी-एससीपी नेता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, "चुनावों के दौरान भाजपा ने कहा था कि हम महायुति के चेहरे के रूप में एकनाथ शिंदे के साथ ये चुनाव लड़ रहे हैं। अब जब समय आ गया है, जब उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया है और अब उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने का समय आ गया है, तो भाजपा बिहार मॉडल के न होने की बात कर रही है, कुछ और नहीं होने की बात कर रही है।"

एकनाथ शिंदे का किया इस्तेमाल

उन्होंने आगे कहा कि, "इसका मतलब है कि उन्होंने एकनाथ शिंदे का इस्तेमाल किया। क्या वे यह कहना चाह रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री बनने के योग्य नहीं हैं? या वे यह कहना चाह रहे हैं कि हमने वह कर दिया जो हमें करना था, हमने उनका इस्तेमाल किया और अब हम अपने आदमी को मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं? उन्हें लोगों के जनादेश का सम्मान करना चाहिए और ऐसे मुख्यमंत्री की घोषणा करनी चाहिए जो महाराष्ट्र को समृद्धि की ओर ले जाए।"

दोबारा नहीं बनाना चाहते सीएम

उनका मानना है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एकनाथ शिंदे का इस्तेमाल किया है। बीजेपी अपने इस रवैये से यह साफ कर रही है कि एकनाथ शिंदे दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को जनता के आदेश का सम्मान करना चाहिए और ऐसे मुख्यमंत्री को चुनना चाहिए जो राज्य को समृद्धि की ओर ले जाए।"

आपको बताते चलें, कि मंगलवार को एकनाथ शिंदे ने राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा दे दिया है और अब नए मुख्यमंत्री के चुनाव और शपथग्रहण तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?