महाराष्ट एग्जिट पोल के उलट आएगा रिजल्ट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव: एग्जिट पोल के उलट आएगा रिजल्ट, परिणाम से पहले कांग्रेस ने ठोका बड़ा दांवा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दो महत्वपूर्ण चरण, प्रचार और मतदान संपन्न हो गए हैं। मतदान के तुरंत बाद कई कंपनियों के एक्जिट पोल भी सामने आ गए। इन्हीं एक्जिट पोल को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रवक्ता ने एक बयान दिया है।

विधी शर्मा

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न होते ही कई कंपनियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए थे। एग्जिट पोल सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में एग्जिट पोल चर्चा का विषय बन गया है। चुनाव के रिजल्ट का दिन पास आ गया है। ऐसे में महाराष्ट्र में किसकी सत्ता स्थापित होगी ये जानने के लिए राज्य में उत्सुकता देखी जा रही है। हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रवक्ता महेश तपासे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा दावा किया है कि चुनाव का रिजल्ट एग्जिट पोल के विपरीत आएगा।

महेश तपासे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी एक्जिट पोल आए थे। उस वक्त देश भर के लगभग सभी एग्जिट पोल में यही बताया जा रहा था कि मोदी सरकार द्वारा 400 का आंकड़ा पार किया गया है। हालांकि, मतगणना के दिन भाजपा 250 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी। उस वक्त रिजल्ट के दिन सभी एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे।

महेश तापसे ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में जो आंकड़े दिए जा रहे हैं, उसके मुताबिक भाजपा पूरी तरह से पिछड़ गई है। इस बार के जो एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं, इससे पूरी तरह विपरीत रिजल्ट देखा जाएगा। इस दौरान तपासे ने बड़ा दावा किया है कि 26 नवंबर को महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार स्थापित होगी।

तपासे से पूछा गया कि इस बार महाराष्ट्र में बढ़े मतदान प्रतिशत का फायदा क्या कहीं दिखेगा? इसका जवाब देते हुए महेश ने कहा कि नौकरी के लिए गुहार लगा रहे युवाओं ने मतदान किया है। महाराष्ट्र में मेरी बहनों जो असुरक्षित महसूस करती हैं, उन्होंने मतदान किया है। महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को नजरअंदाज किया है। अपने परिवार के भविष्य की चिंता करने वाले किसानों और बुजुर्गों ने इस सरकार के विरोध में मतदान किया है।

नागपुर में हुई देवेंद्र फडणवीस और RSS के मोहन भागवत की बैठक के बारे में भी महेश तापसे ने बात की। इस दौरान फडणवीस पर कटाक्ष करते हुए तपासे ने कहा कि महाराष्ट्र में अपनी सरकार हार रही है, ये देवेंद्र फडणवीस को दिख रहा है। इसलिए दिल्ली में उनके अगले पद के लिए सिफारिश लेकर मोहन भागवत के पास गए होंगे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला