मुर्शिदाबाद में वोटिंग के बीच देसी बम से हमला (Image- Social Media) 
विधानसभा चुनाव 2026

मुर्शिदाबाद में वोटिंग के बीच देसी बम से हमला, पोलिंग बूथ पर मची अफरा-तफरी, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

Nowda Violence: मुर्शिदाबाद के नौदा में मतदान के दौरान अज्ञात लोगों ने कच्चे बम फेंके, जिससे कई लोग घायल हो गए। इलाके में तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी।

अर्पित शुक्ला

Murshidabad Nowda Violence: मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में मतदान के बीच हिंसा की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात लोगों द्वारा कच्चे बम फेंके जाने से कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अज्ञात लोगों ने देसी बम फेंके

मतदान के समय कुछ अज्ञात लोगों ने देसी बम फेंके, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, हालांकि उनकी सटीक संख्या और हालत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र के आसपास मौजूद थे। अचानक हुए हमले से मतदाताओं और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

अतिरिक्त बलों की तैनाती

सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि हमले में शामिल लोगों की पहचान के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

बंगाल में मतदान जारी

पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इन सीटों पर कुल 1,478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बंगाल का चुनावी भूगोल काफी विस्तृत है, जिसमें उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिंपोंग और जलपाईगुड़ी से लेकर दक्षिण बंगाल के पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जैसे जिले शामिल हैं। बता दें कि मुर्शिदाबाद की 22 और मेदिनीपुर की 31 सीटों पर सबकी पैनी नजर बनी हुई है।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?