मनसे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

MNS ने जारी की 10 उम्मीदवारों की 7वीं लिस्ट, हिंगणघाट से सतीश चौधरी को दी उम्मीदवारी

आज सभी उम्मीदवार अपने विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन अर्ज दाखिल करेंगे। इस बीच सोमवार को देर रात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 10 उम्मीदवारों की अपनी 7वीं लिस्ट जारी कर दी है।

प्रिया जैस

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस रखी है। अब तक लगभग सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आज मंगलवार 29 अक्टूबर को सभी उम्मीदवारों के लिए नामांकन अर्ज दाखिल करने के लिए आखिरी तारीख है।

इसलिए आज सभी उम्मीदवार अपने विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन अर्ज दाखिल करेंगे। इस बीच सोमवार को देर रात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 10 उम्मीदवारों की अपनी 7वीं लिस्ट जारी कर दी है।

मनसे ने जारी की लिस्ट

इस लिस्ट में मंगेश गागडे, शैलेश भुतकडे, विजय वाडिया समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल है।

इन्हें 10 उम्मीदवारों को मिली उम्मीदवारी

राजसाहेब ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में बालापूर से मंगेश गाडगे, मुर्तिजापूर से भिकाजी अवचर, वाशिम से गजानन वैरागडे, हिंगणघाट से सतीश चौधरी, उमरखेड़ से राजेंद्र नजरधने को उम्मीदवारी दी।

इसके अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने औरंगाबाद मध्य से सुहास अनंत दाशरथे, नांदगांव से अकबर शमीम सोनावाला, इगतपुरी से काशीनाथ मेंगाड़, डहाणू से विजय वाढिया और येईसर से शैलेश भुतकडे को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी दी है।

कांग्रेस ने भी जारी की लिस्ट

आपको बताते चले कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में पार्टी के उम्मीदवारों की भी लिस्ट जारी की गई है। सोमवार को जारी कांग्रेस की इस लिस्ट में महाराष्ट्र की 4 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट में अकोला पश्चिम, कोलाबा, सोलापुर शहर मध्य व कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

इन्हें दी उम्मीदवारी

कांग्रेस ने अकोला पश्चिम विधानसभा सीट से साजिद खान, कोलाबा से हीरा देवासी, सोलापुर शहर मध्य से चेतन नरोटे को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर पहले राजेश लाटकर को उम्मीदवार घोषित किया गया था, जिनकी जगह पर अब मधुरिमा राजे छत्रपती को उम्मीदवार बनया गया है।

बता दें, कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख 20 नवंबर निर्धारित की गई है और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह