उमर अब्दुल्ला को फिर याद आया अनुच्छेद 370, वन नेशन वन इलेक्शन पर ये क्या बोल गए 
विधानसभा चुनाव 2026

जम्मू कश्मीर में जीत के बाद उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बोले- पिछले 5 साल में नेशनल कॉन्फ्रेंस को खत्म करने की काेशिश की गई

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदेरबल सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीडीपी उम्मीदवार को 10,000 से अधिक वोट से हरा दिया है, वहीं बडगाम में उन्हें पीडीपी उम्मीदवार से 18,000 से अधिक वोट से जीत मिली है।

आकाश मसने

Jammu-Kashmir Election Results : जम्मू-कश्मीर में चुनाव परिणामों के रूझानों ने स्पष्ट कर दिया हैं कि यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबधंन की सरकार बनना तय है। कुछ राउंड की गिनती बाकी है। इस बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उमर अब्दुल्ला पूरे कार्यक्रम के कार्यकाल के लिए जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे। इधर नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत को देखते हुए पार्टी की उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदेरबल सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीडीपी उम्मीदवार को 10,000 से अधिक वोट से हरा दिया है, वहीं बडगाम में उन्हें पीडीपी उम्मीदवार से 18,000 से अधिक वोट से जीत मिली है। उमर ने नाम न लेते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले पांच साल में नए-नए संगठन बनाकर उनकी पार्टी को बर्बाद करने के अनेक प्रयास किए गए लेकिन इस चुनाव में ये संगठन खत्म हो गए।

जिन्होंने खत्म करने की कोशिश की वे खुद ही खत्म हो गए

उमर अब्दुल्ला ने बडगाम सीट जीत के बाद निर्वाचन अधिकारी से प्रमाणपत्र प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘‘पिछले 5 वर्ष में नेशनल कॉन्फ्रेंस को खत्म करने की तमाम कोशिशें की गईं। यहां कई छोटी-छोटी पार्टियां बनाई गईं, जिनका एकमात्र उद्देश्य नेशनल कॉन्फ्रेंस को खत्म करना था। लेकिन, भगवान की कृपा हम पर रही और जिन्होंने हमें खत्म करने की कोशिश की, वे इस प्रक्रिया में खुद ही खत्म हो गए।''

जनता का जताया आभार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ‘‘मैं बडगाम की जनता का आभारी हूं जिन्होंने मुझे वोट देकर सफल बनाया और एक बार फिर जम्मू कश्मीर की जनता को सेवा करने का मौका दिया।'' उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद हमारी पार्टी की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। उमर ने कहा कि ‘‘अब हमारा कर्तव्य है कि हम अपने काम के माध्यम से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें और अगले पांच वर्ष तक हमारा यही प्रयास रहेगा।''

महबूबा मुफ्ती ने दी बधाई

जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला की पार्टी को जीत की बधाई दी। उमर अब्दुल्ला ने इस शानदार जीत के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस को बधाई देने के लिए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का आभार जताया।

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला