ममता बनर्जी, फोटो- नवभारत डिजाइन 
विधानसभा चुनाव 2026

बीजेपी सरकार में आई तो नॉन-वेज नहीं खाने देगी, चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने लगाया बड़ा आरोप

Mamata Banerjee ने पुरुलिया में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके सत्ता में आने पर बंगाल में मछली और नॉनवेज बंद हो जाएगा। उन्होंने 1.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए जाने का भी आरोप लगाया।

अर्पित शुक्ला

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। रविवार को पुरुलिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी सत्ता में आई, तो नॉनवेज खाने पर प्रतिबंध लग जाएगा और मछली समेत अन्य नॉनवेज चीजों को बंद करा दिया जाएगा।

ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी सत्ता में आने पर 'लक्ष्मी भंडार' योजना और अन्य कई योजनाओं को भी बंद कर देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बंगाल जीतने के लिए हर तरह के प्रयास कर रही है और चुनाव से पहले 1.2 करोड़ वोटरों के नाम SIR के जरिए हटा दिए गए।

बंगाल की जनता को एकजुट होना होगा

उन्होंने कहा कि बीजेपी उनकी पार्टी और लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन इसके बावजूद बंगाल चुनाव हारेगी। इसके लिए बंगाल की जनता को एकजुट होना होगा। रैली से पहले ममता बनर्जी पुरुलिया के जैन मंदिर पहुंची और प्रार्थना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने वहां हर आत्मा के स्वास्थ्य, शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की। उनके हृदय में यही प्रार्थना थी कि बंगाल के लोग सुरक्षित और स्नेहपूर्ण हाथों में रहें, और सभी नागरिकों के अधिकार और गरिमा की रक्षा हो।

बंगाल की सबसे बड़ी ताकत 'विविधता में एकता'

ममता बनर्जी ने बताया कि वहां उन्होंने समुदाय के लोगों के साथ सार्थक बातचीत की। उन्होंने खुशी जताई कि उनकी सरकार ने 'जैन मानस्तंभ' की स्थापना की है और न्यू टाउन में जैन मंदिर के निर्माण के लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित की है। उन्होंने कहा कि बंगाल की सबसे बड़ी ताकत हमेशा 'विविधता में एकता' के मंत्र से ही रही है और इसे संजोकर रखा जाएगा।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने ममता सरकार के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया। जिसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने बीजेपी के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।इस दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर कई बड़े आरोप लगाए।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप