महुआ मोइत्रा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

जहांगीर को धमकी देने वाले IPS पर महुआ ने साधा निशाना, अधिकारी के डांस का वीडियो किया शेयर? जानें क्या लिखा

Mahua Moitra Statement On Ajay Pal Sharma: तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने IPS अजय पाल शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें टैग भी किया है।

सजल रघुवंशी

Mahua Moitra Target Ajay Pal Sharma Share Video: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच एक अधिकारी का नाम काफी ज्यादा चर्चा में है। यह नाम है आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अजय पाल शर्मा तृणमूल कांग्रेस के एक उम्मीदवार को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद, कई सवाल उठने लगे। जहां एक तरफ कुछ लोग इसे अधिकारी की कर्तव्यनिष्ठा और निडरता बता रहे हैं तो दूसरी ओर कई लोग उन्हें एक तरफा एक्शन लेने वाला अधिकारी बता रहे हैं। अब इस बीच महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो शेयर किया है। जिस वीडियो में उन्होंने अजय पाल शर्मा को टैग किया है।

महुआ मोइत्रा ने कसा तंज

दरअसल, महुआ मोइत्रा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में एक शख्श एक महिला के साथ डांस कर रहा है। गौरतलब है कि इस वीडियो में डांस करने वाले व्यक्ति का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है लेकिन फिर भी उन्होंने इस वीडियो में उन्हें टैग किया है। महुआ वीडियो साझा कर लिखती हैं कि फेयर एंड लवली बबुआ @DripsAjaypal (अजय पाल शर्मा का एक्स हैंडल) , आपको फेंटाकॉप स्टाइल में मजे करते देखकर अच्छा लगा। एकदम 'ठंडा-ठंडा, कूल-कूल' रहिए। बंगाल हमेशा तृणमूल का है।

इस वीडियो को किया महुआ ने शेयर

बता दें कि महुआ मोइत्रा ने इस वीडियो को शेयर कर तंज कसा है, यहां तक की उन्होंने अजय पाल शर्मा को फेंटाकॉप तक कह दिया है। गौरतलब है कि इस वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स की पहचान साफ तौर पर जाहिर नहीं हो रही है।

कायदे से इलाज किया जाएगा- अजय पाल शर्मा

गौरतलब है कि, एक दिन पहले अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह चेतावनी भरे अंदाज में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर कहीं से खबर आ गई कि किसी ने लोगों को परेशान करने की कोशिश की है तो उसकी खबर हम अच्छे से लेंगे।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं