अजित पवार, एननाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव में 211 हुई महायुति के उम्मीदवारों की संख्या, 77 सीटों पर रस्साकशी जारी

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी महायुति में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। बीजेपी ने 22 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसके बाद महायुति के घोषित उम्मीदवारों संख्या 211 हो गई है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी नीत महायुति में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है। सूत्रों का दावा है कि नए फॉर्मूले के तहत बीजेपी 153, शिवसेना (शिंदे गुट) 80 तो वहीं अजित पवार की एनसीपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस फॉर्मूला के तहत बीजेपी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें 22 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा गई। इस सूची के बाद महाराष्ट्र में बीजेपी के अब तक घोषित किए गए उम्मीदवारों की संख्या 121 तक पहुंच गई है।

इसी तरह महायुति में शामिल शिवसेना के अब तक घोषित अपनी एकमात्र लिस्ट में 45 उम्मीदवार तथा एनसीपी की घोषित दो लिस्टों में 45 उम्मीदवारों की है। इससे महायुति के घोषित उम्मीदवारों संख्या 211 हो गई है। जबकि गठबंधन में 77 सीटों पर अभी भी रस्साकशी जारी है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा की 288 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 99 तो शनिवार को दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों की घोषणा की। दूसरी सूची में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिला।

इनकाे मिला मौका

इस लिस्ट में जत विधानसभा क्षेत्र से गोपीचंद पडलकर को मौका दिया गया है। तो वहीं अकोला से विजय अग्रवाल को उम्मीदवारी मिली है। इसी तरह नासिक सेंट्रल सीट से देवयानी फरांदे की उम्मीदवारी घोषित की गई। इसके अलावा पुणे में तीन निर्वाचन क्षेत्रों में खडकवासला से भीमराव तपकिर को, पुणे छावनी से सुनील कांबले तथा कस्बा पेठ निर्वाचन क्षेत्र से हेमंत रासने को उम्मीदवार बनाया गया है। ये सभी फडणवीस समर्थक माने जाते हैं।

इन्हें मिला बीजेपी की दूसरी सूची में टिकट

क्र. विधानसभा क्षेत्र का नाम प्रत्याशी का नाम
1 धुले ग्रामीण राम भदाणे
2 मलकापुर चैनसुख मदनलाल संचेती
3 अकोट प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले
4 अकोला पश्चिम विजय अग्रवाल
5 वाशिम श्याम खोडे
6 मेलघाट केवलराम काले
7 गढ़चिरौली डॉ. मिलींद नरोटे
8 राजुरा देवराव भोंगले
9 ब्रह्मपुरी कृष्णलाल सहारे
10 वरोरा करण देवतले
11 नासिक मध्य देवयानी सुहास फरांदे
12 विक्रमगढ़ हरिश्चंद्र सखाराम भोये
13 उल्लहासनगर कुमार उत्तमचंद आयलानी
14 पेन रवींद्र दगडू पाटिल
15 खड़कवासला भिमराव तापकीर
16 पुणे छावनी सुनील कांबले
17 कस्बा पेठ हेमंत नारायण रासने
18 लातूर ग्रामीण रमेश कराड
19 सोलापुर शहर मध्य देवेंद्र कोठे
20 पंढरपुर समाधान आवताड़े
21 शिराला सत्यजित देशमुख
22 जत गोपीचंद कुंडलिक पडलकर

मुंबई से किसी को मौका नहीं

बीजेपी की दूसरी सूची में विदर्भ की 9 तो वहीं पुणे की तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए। हालांकि इसमें मुंबई से एक भी नाम नहीं है। सूची में सोलापुर जिले की पंढरपुर सीट से समाधान औताडे को टिकट दिया गया है। इससे यह साफ हो गया है कि अब प्रशांत परिचारक को मौका नहीं मिलेगा।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

NTA की परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने से मचा बवाल, परीक्षा रद्द, नई डेट घोषित

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?