पचोरा विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

पचोरा विधानसभा सीट : इस सीट से सबसे ज्यादा बार शिवसेना को मिली है जीत, जानिए 2024 का समीकरण

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर 2024 को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम पचोरा विधानसभा के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

जलगांव : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव ओयोग ने इस राज्य में एक ही फेज में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। बता दें महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। ऐसे में हम हर एक विधानसभा सीट का बारी - बारी से विश्लेषण कर रहे हैं। इस बीच आज हम पचोरा विधानसभा सीट के भूत और वर्तमान को देखकर भविष्य जानने का प्रयास करेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।

पचोरा भारत के महाराष्ट्र राज्य के जलगांव जिले में स्थित एक नगर है। यह हिवरा नदी के किनारे बसा हुआ है। पाचोरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। पाचोरा विधानसभा सीट पर पहली बार साल 1972 में चुनाव हुआ था और उस समय इस सीट से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

पचोरा विधानसभा सीट पर साल 1978 के विधानसभा चुनाव में जेएनपी ने बाजी मारी थी। फिर 1980 में कांग्रेस इस सीट से जीती। 1985 में जेएनपी इस सीट पर आई और 1990 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। 1995 के विधानसभा चुनाव में एमवीसी ने इस सीट से जीत दर्ज री थी। 1999 से लेकर 2004 तक शिवसेना इस सीट से जीतते आई। 2009 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी ने इस सीट से बाजी मारी फिर उसके बाद 2014 से लेकर 2019 तक इस सीट पर शिवसेना का दबदबा रहा है। ऐसे में देखा जाएं तो इस सीट पर सबसे ज्यादातर बार शिवसेना ने जीत हासिल की है।

पचोरा विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?

वर्ष उम्मीदवार का नाम पार्टी टोटल वोट
2019 किशोरappa पाटिल SHS 75699
2014 किशोरappa पाटिल SHS 87520
2009 वाघ दिलीप ओंकार NCP 79715
2004 तात्यसाहेब SHS 75862
1999 तात्यसाहेब आर. ओ. पाटिल SHS 46335
1995 वाघ ओंकार नारायण MVC 30656
1990 पाटिल कृष्णाराव महारू INC 34565
1985 वाघ ओंकार नारायण JNP 45855
1980 पाटिल कृष्णाराव महारू INC(I) 37601
1978 वाघ ओंकार नारायण JNP 43130
1972 कृष्णाराव महारू पाटिल INC 36360

पचोरा के जातीय समीकरण

पचोरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह जलगांव जिले में स्थित है और जलगांव संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। पचोरा विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 27,830 हैं। अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 36,141 हैं। पचोरा विधानसभा में मुस्लिम मतदाता लगभग 31,842 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 10% है। 2019 के विधानसभा चुनाव में पचोरा विधानसभा के मतदाताओं का मतदान कुल 63.25 प्रतिशत रहा।

जानिए इस बार क्या है समीकरण

पचोरा विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता कई बार अपना जनादेश बदलकर देने का काम किया है। लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद से पचोरा सीट पर शिवसेना को जीत मिलते आ रही है। ऐसे में इस बार यह कह पाना थोड़ा कठिन होगा कि 2024 में फिर से शिवसेना के रिपीटेशन के चांसेस है या फिर कोई और पार्टी इस सीट से बाजी मार जाएगा। यह तो चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात