Jalna Assembly constituency | Design Photo  
विधानसभा चुनाव 2026

जालना विधानसभा सीट : इस सीट पर कांग्रेस और शिवसेना का रहा है दबदबा, जनिए इस बार के चुनाव में किसे मिलेगी ताज

जालना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। जालना पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों के साथ जालना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। जालना विधानसभा सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

विकास कुमार उपाध्याय

जालना : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का समय बिलकुल नजदीक आ गया है। बस सिर्फ इंतजार इस बात का है कि चुनाव आयोग कब इस राज्य के लिए चुनाव कराने के तारीखों का ऐलान करता है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि दो सप्ताह के अंदर चुनाव आयोग कभी भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में आज चालीसगांव विधानसभा सीट के भूत और वर्तमान को देखकर भविष्य जानने का प्रयास करेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।

जालना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। जालना पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों के साथ जालना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। जालना विधानसभा सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

जालना विधानसभा सीट पर साल 1978 में पहली बार चुनाव हुआ। तब से लेकर 1985 तक इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिलती रही फिर 1990 में यह सीट SHS के पास चली गई। 1995 में भी SHS ही इश सीट पर जीत दर्ज की। 1999 में जालना विधानसभा सीट पर एक बार फिर कांग्रेस आई। इसके बाद 2004 से लेकर 2014 तक इस पर SHS जीतते रही। ऐसे में देखा जाएं तो इस सीट पर कांग्रेस और एसएचएस को ज्यादातर बार जीत मिली है।

जालना विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?

वर्ष उम्मीदवार पार्टी टोटल वोट
2019 गोरंट्याल कैलास किसनराव INC 91835
2014 अर्जुन पंडितराव खोतकर SHS 45078
2004 अर्जुन पंडितराव खोतकर SHS 86696
1999 गोरंट्याल कैलाश किशनराव INC 65001
1995 अर्जुन पंडितराव खोतकर SHS 79387
1990 खोतकर अर्जुनराव पंडितराव SHS 57226
1985 दायमा रामकिशन रामचंद्र INC 23809
1980 दयामा रामकिशन रामचन्द्र उर्फ ​​बाबूलाल INC(I) 35204
1978 किसनराव पंढरनाथ भिसे INC(I) 32707

जालना के जातीय समीकरण

जालना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह जालना जिले में स्थित है और जालना संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। जालना विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 45,093 हैं। अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 4,335 हैं। जालना विधानसभा में मुस्लिम मतदाता लगभग 64,696 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 20% है। 2019 के संसदीय चुनाव के अनुसार जालना विधानसभा के कुल मतदाता 323481 हैं।

2024 में किसे मिलेगी जीत?

जालना विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता ज्यादातर बार कांग्रेस और बीजेपी को चुना है। इस लिहाज से देखा जाए तो इस बार भी शिवसेना या कांग्रेस के रिपीटेशन के चांसेस दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा मुख्यालय में महामंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बना मास्टरप्लैन

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज