नवाब मलिक और अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

नवाब मलिक के बगावती तेवर, बोले- 29 अक्टूबर को दाखिल करूंगा नामांकन, अजित पवार की बढ़ी टेंशन

महाराष्ट्र में एनसीपी के कद्दावर नेता नवाब मलिक ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि "मैं 29 अक्टूबर को मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करूंगा।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र में एनसीपी के कद्दावर नेता नवाब मलिक ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। अजित गुट से अब तक टिकट की घोषणा नहीं करने के बाद मलिक ने चुनाव में उतरने का फैसला कर लिया है। नवाब मलिक 29 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी ने नवाब मलिक की उम्मीदवारी का विराेध किया था।

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि "मैं 29 अक्टूबर को मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करूंगा। जनता ने मुझसे यहां से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। मानखुर्द शिवाजी नगर में चल रही गुंडागर्दी और नशे के कारोबार से जनता बहुत परेशान है। जनता बदलाव चाहती है और मैं मानखुर्द शिवाजी नगर से चुनाव लड़ूंगा और निश्चित रूप से जीतूंगा। मुझे परवाह नहीं है कि कौन मेरा विरोध कर रहा है, जनता मेरा समर्थन कर रही है और मैं चुनाव लड़ूंगा।"

हालांकि अजित के नेतृत्व वाली एनसीपी ने नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को अनुशक्ति नगर से प्रत्याशी बनाया है। लेकिन बीजेपी के विराेध के कारण नवाब मलिक के नाम की घाेषणा अब तक नहीं की है।

बीजेपी ने किया था विरोध

बता दें कि एनसीपी नेता व पूर्व मंत्री नवाब मलिक को उम्मीदवारी दिए जाने का बीजेपी विराेध ने विरोध किया था। बीजेपी के नेता आशीष शेलार ने कहा था कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक की उम्मीदवारी के खिलाफ है। भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष शेलार ने एक समाचार चैनल से कहा कि ‘‘हम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े किसी व्यक्ति को टिकट देना स्वीकार नहीं करेंगे। हम मलिक का समर्थन नहीं करेंगे और अपना अलग रुख रखेंगे।”

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय