एकनाथ शिंदे (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिवसेना शिंदे ने उतारे 13 और उम्मीदवार, तीसरी लिस्ट में इन बड़े चेहरों को मिली जगह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना शिंदे गुट ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें से 13 शिवसेना के और 2 सहयोगी दलों के हैं। इसमें कई बड़े नामों को भी शामिल किया गया है।

अभिषेक सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना शिंदे गुट ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें से 13 शिवसेना के और 2 सहयोगी दलों के हैं। सूची में शिंदे सेना गुट से मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की शाइना एनसी चुनाव लड़ेंगी। शिंदे सेना को 1 या 2 सीटें और मिल सकती हैं। भाजपा से बातचीत अभी भी जारी है।

रविवार को एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस सूची में संजय निरुपम को डिंडोशी और मिलिंद देवड़ा को वर्ली से टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि मिलिंद देवड़ा का मुकाबला वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे से होगा।

इन उम्मीदवारों को सौंपा मोर्चा

शिवसेना ने इस लिस्ट में सिंदखेडराजा से शशिकांत नरसिंहराव खेडेकर, घनसावंगी से हिकमत बल्लीराम उद्धाण, कन्नड़ से श्रीमती संजना जाधव, कल्याण ग्रामीण से राजेश गोवर्धन मोरे, भांडूप पश्चिम से अशोक धर्मराज पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके साथ ही साथ मुंबादेबी से बीजेपी नेता शायना मनीष चुडासमा मुनोट को तीर कमान का सिंबल दिया गया है। इसके अलावा संगमनेर से अमोल धोंड़ीचा पाटिल, श्रीरामपुर से भाऊसाहेब मल्हारी कांबले, नेवासा से विट्ठलराव वकीलराव लंघे पाटिल, धाराशिव से अनिल बाप्पासाहब पिंगले, करमाला से दिग्विजय बागल, वार्शी से राजेन्द्र विट्ठल राउत और गुहागल से राजेश रामचंद्र बेंडल को प्रत्याशी बनाया गया है।

दो सहयोगी पार्टियों के उम्मीदवारों की भी घोषणा

इसके अलावा पार्टी ने सहयोगी दलों के दो उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान किया है। जिसमें जनसुराज पक्ष की तरफ से हातकाणंगले विधानसभा सीट के लिए अशोकराव माने उम्मीदवार होंगे तो राजश्री साहूविकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजेन्द्र शामगोंडा पाटिल का नाम शिरोल सीट से घोषित किया है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना