आनंद दुबे व नवाब मलिक (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

महायुति के गले की फांस बन गए नवाब मलिक! फ्रंटफुट पर खेल रही MVA, शिवसेना ने किया ताजा हमला

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी माहौल गरमाया हुआ है। उधर बीते कल एनसीपी अजित पवार गुट ने नवाब मलिक को उम्मीदवार बनाकर राजनीतिक पारा और चढ़ा दिया है।

अभिषेक सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी माहौल गरमाया हुआ है। उधर बीते कल एनसीपी अजित पवार गुट ने नवाब मलिक को उम्मीदवार बनाकर राजनीतिक पारा और चढ़ा दिया है। इसे लेकर विपक्षी महायुति पर लगातार हमला बोल रहे हैं। ताजा प्रहार शिवसेना नेता आनंद दुबे ने करते हुए सरकार में शामिल भाजपा को भी कठघरे में खड़ा किया है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मलिक पर लगाए गए आरोपों का जिक्र करते हुए आनंद दुबे ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "वही नवाब मलिक, जिसे भाजपा दाऊद का गुर्गा, सबसे बड़ा अपराधी और भ्रष्ट कहती थी, उसे मानखुर्द से अजित दादा पवार ने अपना उम्मीदवार बनाया है।" उन्होंने पूछा, "अब भाजपा क्या कहेगी? नवाब मलिक आतंकवादी है, भ्रष्ट है या आपका प्रिय है? महाराष्ट्र और मुंबई की जनता यह सब देख रही है।"

उन्होंने आगे कहा कि अब भाजपा को यह स्पष्ट करना होगा कि नवाब मलिक वास्तव में क्या है। उन्होंने कहा, "या तो आपको यह स्वीकार करना होगा कि नवाब मलिक दाऊद का गुर्गा है, या फिर आपको यह स्वीकार करना होगा कि आपके पहले के आरोप निराधार हैं। दुबे ने कहा कि दोनों ही स्थितियों में आप फंस गए हैं। इसका जवाब जनता आपको देगी।"

आनंद दुबे ने महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार अबू आजमी की जीत की भी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी जनता के बीच स्वच्छ राजनीति करने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन, जनता भाजपा की बदलती भाषा और गंदी राजनीति को समझ चुकी है। भाजपा को यह सोचने की जरूरत है कि वह यह सब कहां से सीखती है।

ऐन मौके पर एनसीपी ने बनाया उम्मीदवार

आपको बता दें कि कल नामांकन के आखिरी दिन नवाब मलिक ने अपनी दोनों बेटियों सना मलिक और निलोफर मलिक की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि आज मैंने मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से एनसीपी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी अपना नामांकन दाखिल किया था। लेकिन पार्टी ने एबी फॉर्म भेजा है, जिसे जमा कर दिया गया और अब मैं एनसीपी का आधिकारिक उम्मीदवार हूं।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे