कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाविकास अघाड़ी ने तय कर दिया है सीएम फेस? संजय सिंह ने कर दिया नाम का ऐलान!

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को विजयश्री मिलती है तो सिंहासन पर कौन विराजमान होगा? या फिर किसका राज्याभिषेक किया जाएगा? महाविकास अघाड़ी की तरफ से इस सवाल का ताजातरीन जवाब सामने आ चुका है।

अभिषेक सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र के चुनावी महाभारत में सियासतदानों की उठापटक जारी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर महाविकास अघाड़ी या महायुति में से किसी एक को विजयश्री मिलती है तो सिंहासन पर कौन विराजमान होगा? या फिर किसका राज्याभिषेक किया जाएगा? महाविकास अघाड़ी की तरफ से इस सवाल का ताजातरीन जवाब सामने आ चुका है।

महाविकास अघाड़ी के सीएम फेस को लेकर आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए बड़ा ऐलान किया है। संजय सिंह ने कहा कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी को तोड़ा गया और उनके विधायकों भी तोड़ा गया। उसके बाद सूबे में सरकार बनाने के बाद बीजेपी ने राज्य के साथ सौतेली मां के जैसा व्यवहार किया है।

संजय सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान

संजय सिंह ने बातचीत में सीएम फेस को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे को अगर सीएम फेस बनाया जाता है तो महाविकास अघाड़ी को फायदा मिल सकता है। हालांकि अभी महाविकास अघाड़ी की तरफ से अभी सीएम फेस का ऐलान नहीं किया गया है। चुनाव के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

उद्धव को क्यों बनाना चाहिए सीएम?

उद्धव का नाम लेते हुए संजय सिंह ने यह भी कहा कि राज्य में एकनाथ शिंदे की सरकार में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति निर्माण में घोटाला हुआ। महाराष्ट्र की लाखों करोड़ की योजनाएं दूसरे राज्य में पहुंचा दी गईं। इन सभी मुद्दों को लेकर उद्धव ठाकरे बेहतरीन तरीके जनता के बीच में जा रहे हैं।

20 नवंबर को होगी वोटिंग

संजय सिंह के इस बयान के बाद हम यह कह सकते हैं कि आम आदमी पार्टी राज्य में शिवसेना का सीएम चाहती है लेकिन कांग्रेस का नहीं। इसके भी अपने राजनैतिक कारण हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर वोटिंग होनी है। वहीं, चुनाव नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन