(डिजाइन फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

चंदवाड़ विधानसभा सीट: दो बार के BJP विधायक राहुल अहेर की साख दांव पर, क्या शरद पवार की NCP कर पाएगी वापसी?

चंदवाड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र - 118 नासिक जिले में आता है। इस सीट में देवला और चंदवाड़ तहसील शामिल हैं। चंदवाड़ विधानसभा क्षेत्र डिंडोरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है।

आकाश मसने

नासिक: चंदवाड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र - 118 नासिक जिले में आता है। इस सीट में देवला और चंदवाड़ तहसील शामिल हैं। चंदवाड़ विधानसभा क्षेत्र डिंडोरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। चंदवाड़ विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 25,076 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 9% है। अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 56,588 है जो 20.31% है। वहीं इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 5,851 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 2.1% है।

चंदवाड़ विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है। यह क्षेत्र नासिक के ग्रामीण हिस्सों में आता है। जिसमें कई गांव और छोटे कस्बे शामिल हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 260,067 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 93.34 फीसदी है। वहीं इसी के मुकाबले इस सीट पर सिर्फ 6.67 फीसदी ही शहरी मतदाता है।

चंदवाड़ सीट पर चुनावी मुद्दों की बात करें तो यह कृषि आधारित क्षेत्र होने के कारण यहां के लोगों के लिए सिंचाई, फसल उगाने के उपाय और ग्रामीण विकास महत्वपूर्ण मुद्दे के तौर पर देखे जाते हैं। इसके अलावा, क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा भी अहम मुद्दों की भूमिका निभाते हैं।

चंदवाड़ विधानसभा सीट पर 1999 तक भाजपा का दबदबा रहा। 1999 यह सीट एनसीपी ने बीजेपी से छिन ली। इस सीट पर वापसी करने के लिए भाजपा को 15 साल लग गए। 2014 में बीजेपी ने राहुल अहेर को इस सीट से उतारकर यह सीट अपने कब्जे में कर ली। तब से यहां बीजेपी के डॉ. राहुल अहेर विधायक है।

कौन-कौन बना अब तक विधायक

  • 2019: डॉ. राहुल दौलतराव अहेर, भारतीय जनता पार्टी
  • 2014: डॉ. राहुल दौलतराव अहेर, भारतीय जनता पार्टी
  • 2009: शिरीषकुमार कोटवाल, निर्दलीय
  • 2004: उत्तम गणपत भालेराव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
  • 1999: शिरीषकुमार कोटवाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
  • 1995: जयचंद दीपचंद कासलीवाल, भारतीय जनता पार्टी
  • 1990: जयचंद दीपचंद कासलीवाल, भारतीय जनता पार्टी
  • 1985: जयचंद दीपचंद कासलीवाल, भारतीय जनता पार्टी

क्या है राजनीतिक समीकरण

चंदवाड़ विधानसभा सीट पर पिछले 10 सालाें से भाजपा का कब्जा है इसलिए यह माना जा रहा है कि महायुति गठबंधन में यह सीट बीजेपी ही लड़ सकती हैं। लेकिन पहले इस सीट पर एनसीपी का दबदबा रहा है। इसे देखते हुए यह महाविकास आघाड़ी से शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के खाते में आ सकती है। ऐसे में यहां पर बीजेपी के सामने शरद पवार चुनौती पेश कर सकते हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन