(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव: अजित पवार की NCP ने जारी की 38 उम्मीदवारों की सूची, उपमुख्यमंत्री बारामती से लड़ेंगे चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज अजित पवार की NCP ने 38 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

राहुल गोस्वामी

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज अजित पवार की NCP ने 38 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस बार उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजित पवार बारामती से, छगन भुजबल येओला से, दिलीप वाल्से पाटिल अम्बेगांव से चुनाव लड़ेंगे।

NCP की इस कैंडिडेट लिस्ट में इस बार कोपुरगव से आशुतोष काले, अकोले से किरण लहामटे, बसमत से चंद्रकांत उर्फ राजू नवघरे, चिपलूण से शेखर निकम और मावल से सुनील शेलके को टिकट दिया गया है।

गौरतलब है कि, अजित पवार की NCP की उम्मीदवारों की पहली सूची में मंत्रियों समेत उन 26 विधायकों को इस बार भी प्रत्याशी बनाया गया है जो सत्तारूढ़ खेमे में शामिल होने के समय अजीत पवार के साथ थे। NCP ने इस बार अमरावती से मौजूदा विधायक सुलभा खोडके और इगतपुरी से हीरामन खोसकर को भी उम्मीदवार बनाया है। यह हाल ही में कांग्रेस छोड़कर राकांपा में शामिल हुए हैं।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत माणिकराव गावित के बेटे भरत गावित को नवापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को डिंडोरी से और राज्य के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल को येवला सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व मंत्री राजकुमार बडोले को अर्जुनी-मोरगांव निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। जानकारी दें कि, महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीट पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि 23 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

जानकारी दें कि, इससे पहले शरदचंद्र पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले ने अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर उनके लगातार दिल्ली आने को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उन्हें अपने भाई की याद आती है जो पहले राष्ट्रीय राजधानी जाना पसंद नहीं करते थे। दरअसल NCP प्रमुख अजित पवार और उनकी पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल बीते 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को दिल्ली पहुंचे हुए थे। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी