महाराष्ट्र विधानसभा में पहली बार विधायक बने 78 नेता 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार 27% नए चेहरे, 78 विधायकों को पहली बार सदन की सीट

महाराष्ट्र विधानसभा में जहां इस बार 78 विधायकों के चेहरे पहली बार नजर आएंगे। वहीं अब तक सामान्य नेता के तौर पर अपने क्षेत्र की जनता के मुद्दों को उठाने वाले ये विधायक अब राज्य सरकार के सामने भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

राहुल गोस्वामी

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में जहां इस बार 78 विधायकों के चेहरे पहली बार नजर आएंगे। वहीं अब तक सामान्य नेता के तौर पर अपने क्षेत्र की जनता के मुद्दों को उठाने वाले ये विधायक अब राज्य सरकार के सामने भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

जानकारी दें कि, महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में इस बार 78 यानी करीब 27 % ऐसे सदस्य शामिल होंगे जो पहली बार विधायक बने हैं। विधानसभा के लिए पहली बार चुने गए 78 विधायकों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 33, शिवसेना के 14 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आठ विधायक हैं। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे(यूबीटी) के 10 विधायक नए हैं, जबकि कांग्रेस से छह और राकांपा-शरदचंद्र पवार(एसपी) से चार नए विधायक चुने गए हैं।

वहीं इस बार छोटे दलों से भी दो विधायक ऐसे हैं जो पहली बार विधानसभा का हिस्सा होंगे, जबकि एक निर्दलीय विधायक भी सदन में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराएगा। इस बार मुंबई की 36 सीट में से नौ सीट पर पहली बार चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों ने कब्जा किया है। इनमें शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार महेश सावंत और वरुण देसाई शामिल हैं। सावंत ने माहिम में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे और मौजूदा शिवसेना विधायक सदा सरवणकर को हराया।

वहीं देसाई ने ‘वांद्रे ईस्ट' में राकांपा के जीशान सिद्दीकी को हराया। बोरीवली से जीतने वाले भाजपा के संजय उपाध्याय, शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़कर ‘अंधेरी ईस्ट' सीट जीतने वाले मुरजी पटेल, अणुशक्तिनगर से राकांपा की सना मलिक, धारावी से कांग्रेस की ज्योति गायकवाड़ ऐसे नेताओं में शामिल हैं जो पहली बार विधायक बने है।

कांग्रेस के पूर्व नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पुत्री श्रीजया चव्हाण भोकर से विजयी होकर पहली बार विधायक बनीं। चव्हाण अब BJP में शामिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत महायुति गठबंधन ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में 288 सदस्यीय सदन में 230 सीट पर जीत दर्ज की तथा विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) को 46 सीट पर समेट दिया। चुनाव में भाजपा ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट जीतीं। महाविकास आघाडी में शामिल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला