भारतीय चुनाव आयोग (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

डायमंड हार्बर में बड़ा एक्शन! चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज, TMC ने भी चल दिया दांव, क्या फंसेंगे बड़े नेता?

TMC Diamond Harbour: डायमंड हार्बर मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। इस पर TMC ने गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा कि होटल में BJP उम्मीदवार से मिलने क्यों गए ऑब्जर्वर?

प्रिया जैस

Election Commission on Diamond Harbour Case: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव से पहले डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ बाइक सवार स्थानीय लोगों को धमकाते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होते ही चुनाव आयोग ने रविवार को जांच के आदेश दे दिए थे और अब इस पर एक्शन भी ले लिया है।

डायमंड हार्बर से जुड़े मामले में चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। डायमंड हार्बर से जुड़े मामले में भारतीय चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि संबंधित घटना को लेकर पुलिस में केस दर्ज किया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं - 329(3), 351(2)(3), 353(2), 174 और 3(5) के तहत डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी का कहना है कि उन्हें डायमंड हार्बर से जुड़ा एक वीडियो मिला है, जिसे चुनाव आयोग मीडिया के साथ साझा कर रहा है। इस वीडियो में TMC नेताओं पर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

TMC ने चुनाव आयोग के आरोपों को किया खारिज

TMC ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के लिए रात 10 बजे तक की अनुमति है, और जिस बाइक रैली की बात की जा रही है, वह रात करीब 9:51-9:52 बजे हुई थी। पार्टी के अनुसार, रैली के दौरान कोई भड़काऊ नारे नहीं लगाए गए, बल्कि सिर्फ “जय बांग्ला” के नारे लगाए गए, जिन्हें लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है।

पार्टी ने भारतीय चुनाव आयोग से यह भी सवाल किया है कि उस पुलिस ऑब्जर्वर पर क्या कार्रवाई की गई, जिसे डायमंड हार्बर के एक होटल में कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के साथ मुलाकात करते हुए देखा गया था।

बीजेपी कार्यकर्ताओं को पैस बांटते दबोचा

इसके साथ ही TMC ने आरोप लगाया कि मंदिरबाजार इलाके में BJP कार्यकर्ताओं को पैसे बांटने के मामले में गिरफ्तार किया गया है, और इसी पृष्ठभूमि में डायमंड हार्बर में की गई कार्रवाई को देखा जाना चाहिए।

पार्टी ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कदम BJP को फायदा पहुंचाने की कोशिश का हिस्सा है। हालांकि, TMC का दावा है कि 4 मई को मतगणना के दिन जनता का फैसला सब कुछ साफ कर देगा।

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल