चुनाव आयोग (Image- Social Media) 
विधानसभा चुनाव 2026

बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, Amit Shah की सुरक्षा में चूक पर DC समेत 4 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

Amit Shah: चुनाव आयोग ने अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी के काफिले के पास हुए तनाव पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। 5 अप्रैल तक रिपोर्ट तलब की गई है।

अर्पित शुक्ला

Amit Shah Convoy Incident: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह( Amit Shah) और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले के पास 1 अप्रैल को हुए तनाव के मामले में कड़ी कार्रवाई की। आयोग ने कोलकाता पुलिस के चार अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए, जिनमें एक उपायुक्त स्तर का अधिकारी भी शामिल है। यह घटना उस समय हुई जब काफिला दक्षिण कोलकाता स्थित अलीपुर सर्वे भवन की ओर बढ़ रहा था, जहां अधिकारी को भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करना था।

ईसीआई द्वारा निलंबित किए गए अधिकारियों में द्वितीय उपायुक्त (दक्षिण) सिद्धार्थ दत्ता, अलीपुर थाने के प्रभारी प्रियांकर चक्रवर्ती, अतिरिक्त प्रभारी चांदी चरण बनर्जी और अलीपुर के सार्जेंट सौरभ चटर्जी शामिल हैं।

अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश

ईसीआई के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा ने इस संबंध में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला को पत्र लिखकर इन अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। पत्र में यह भी कहा गया कि इस आदेश का तुरंत पालन किया जाए और 5 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट भेजी जाए। साथ ही, खाली पदों को भरने के लिए जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नाराजगी

इससे पहले, शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने अमित शाह(Amit Shah) की सुरक्षा चूक मामले में सिद्धार्थ दत्ता और द्वितीय उपायुक्त (रिजर्व फोर्स) मानस रॉय को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई एक वर्चुअल बैठक में, नए नियुक्त कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

सीईसी ने उनसे पूछा कि इस तनावपूर्ण स्थिति को रोकने के लिए पुलिस ने पहले से जरूरी कदम क्यों नहीं उठाए। दक्षिण कोलकाता के दो थानों में दर्ज तीन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर भी दर्ज की हैं।

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें