खंडवा में कांग्रेस की मतगणना रोकने की मांग(सौजन्य सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

खंडवा में कांग्रेस बोली मतगणना रोको, EVM की बैटरी पर जताई आपत्ति

लोकसभा की मतगणना जारी है। इसी बीच खंडवा में कांग्रेस ने मतगणना रोकने की मांग उठाई है। उन्होंने ईवीएम मशीन अधिक चार्ज होने को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। साथ ही निष्पक्ष मतगणना की मांग की है।

मृणाल पाठक

खंडवा: लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। जहां एनडीए को इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रही है। एक तरफ जहां एनडीए बड़ी मुश्किल से बहुमत हासिल कर पाई है, वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन ने कमाल कर दिखाया है। लेकिन इसी बीच खंडवा में कांग्रेस ने मतगणना रोकने की मांग उठाई है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान ईवीएम मशीन अधिक चार्ज होने को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। साथ ही कांग्रेस ने मतगणना रोकने की मांग भी कर दी है। इस संबंध में सहायक रिटर्निंग अधिकारी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 28 खंडवा विधानसभा क्षेत्र 177 को आवेदन दिया गया है।

कांग्रेस ने कहा है कि गड़बड़ी या छेड़छाड़ होने की संभावना के कारण इस मतदान केंद्र की मतगणना स्थगित किया जाना चाहिए। हालांकि, मतगणना शुरु ही है और अब तक के रुझानों में कांग्रेस के नरेंद्र पटेल आगे चल रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मी नारायण कटारे पीछे चल रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि खंडवा से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान (नंदू भैया) ने 273343 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के अरुण सुभाष चंद्र यादव को 565566 वोट मिले थे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार सुबह से यहां मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी सीट पर बढ़त बरकरार रखे हुए है।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान